विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Antim और 'किसी का भाई किसी जान' के फेलियर पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, इस वजह को ठहराया जिम्मेदार?

By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
Published: Wed, 29 Nov 2023 07:03 PM (IST)

Salman Khan On Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan मौजूदा समय में सलमान खान का नाम टाइगर 3 (Tiger 3) ...और पढ़ें

फ्लॉप फिल्मों को लेकर बोले सलमान खान (Photo Credit-Instagram)
फ्लॉप फिल्मों को लेकर बोले सलमान खान (Photo Credit-Instagram)

HighLights

  1. फ्लॉप फिल्मों पर सलमान खान ने तोड़ी चुप्पी
  2. 'अंतिम' और 'किसी का भाई किसी की जान' को लेकर कही ये बात
  3. टाइगर 3 से सलमान खान को मिलेगी राहत

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सलमान खान इन दिनों स्पाई थ्रिलर टाइगर 3 (Tiger 3) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस मूवी के प्रमोशन के दौरान आए दिन सलमान किसी न किसी मसले पर खुलकर बात करते हुए भी नजर आ रहे हैं। इस बीच भाईजान ने अपनी पिछली फ्लॉप फिल्मों को लेकर चुप्पी तोड़ी है।

इस दौरान सलमान खान ने 'किसी का भाई किसी की जान और अंतिम' मूवी का जिक्र किया है। एक्टर ने बताया है कि आखिर किस वजह से उनकी ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अपनी छाप नहीं छोड़ नहीं सकीं।

फ्लॉप फिल्मों पर सलमान खान ने तोड़ी चुप्पी

टाइगर 3 के प्रमोशन के दौरान सलमान खान ने हाल ही में अपनी पिछली फ्लॉप फिल्मों के बारे में जिक्र किया है। इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में सलमान ने अंतिम और किसी का भाई किसी की जान की असफलता पर चुप्पी तोड़ी है और इन मूवीज के टिकट प्राइज को टारगेट किया है।

एक्टर ने कहा है- ''जिस समय ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुईं तो उस दौरान लोग सिनेमाघरों में मूवी देखने के लिए नहीं जा रहे थे। हमने फिल्मों के टिकट प्राइज कोई ब्लॉकबस्टर कीमत के नहीं रखे, हम आसान कीमतों की तरफ जा रहे थे। इन फिल्मों की टिकटों की कीमत 250 रुपये से ज्यादा नहीं थे। क्योंकि हम दर्शकों का पैसा बचाने की तरफ ध्यान केंद्रित कर रहे थे।

बेशक हमारे बॉक्स ऑफिस नंबर्स कम रहे, लेकिन दर्शकों का पैसा बचाकर हमने एक काम तो अच्छा किया। टाइगर 3 आज 600 से 1000 रुपये में आपने देखी होगी। हां अगर आज के समय में किसी का भाई किसी जान की रिलीज होती तो वो और ज्यादा कमाई करती।'' इस तरह से सलमान खान ने अंतिम और किसी का भाई किसी की जान के फेलियर के लिए टिकट प्राइज को जिम्मेजार ठहराया।

'अंतिम' और 'किसी का भाई किसी की जान' ने किया इतना कलेक्शन

गौर करें सलमान खान (Salman Khan) ने 'अंतिम' और 'किसी का भाई किसी की जान' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तरफ तो बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक साल 2021 में रिलीज हुई अंतिम ने बॉक्स ऑफिस पर 39 करोड़ और किसी का भाई किसी की जान ने 110 करोड़ का कारोबार किया। जिसके चलते ये दोनों मूवी कमाई के मामले में बुरी तरह बेअसर साबित हुईं।

ये भी पढ़ें- Tiger 3 Worldwide Collection: ऋतिक रोशन की 'वॉर' का रिकॉर्ड तोड़ने के करीब 'टाइगर 3', यहां तक पहुंचा कलेक्शन