विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Tiger 3 Box Office Day 17 Collection: बॉक्स ऑफिस पर टाइगर 3 का मंगल रहा भारी, धड़ाम से गिरा फिल्म का कलेक्शन

By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
Published: Tue, 28 Nov 2023 11:55 PM (IST)

Tiger 3 Box Office Day 17 Collection सलमान खान की टाइगर 3 को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 17 दिन बीत ...और पढ़ें

टाइगर 3 ने बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन की इतनी कमाई / फोटो- Instagram
टाइगर 3 ने बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन की इतनी कमाई / फोटो- Instagram

HighLights

  1. घरेलू बॉक्स ऑफिस पर टाइगर 3 की हालत खस्ता
  2. मंगलवार को टाइगर 3 बस कमा पाई इतने करोड़
  3. 300 करोड़ के क्लब का हिस्सा बनना हुआ मुश्किल

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Tiger 3 Box Office Day 17 Collection: सलमान खान -कटरीना कैफ की फिल्म 'टाइगर 3' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 17 दिन पूरे हो चुके हैं। इस फिल्म की शुरुआत भले ही बुलेट ट्रेन की रफ्तार से हुई हो, लेकिन अब घरेलू बॉक्स ऑफिस पर स्पाई यूनिवर्स की ये मूवी कछुए की चाल चलते हुए आगे बढ़ रही है।

वर्ल्डवाइड सफलता की सीढ़ियां चढ़ने वाली टाइगर 3 की इंडिया में कमाई के मामले में हालत खस्ता हो रही है। सोमवार के बाद अब टाइगर 3 का मंगलवार का अर्ली कलेक्शन भी सामने आ गया है। चलिए जानते हैं मंगलवार को सलमान-कटरीना और इमरान हाशमी की फिल्म ने टोटल कितनी कमाई की है।

मंगलवार को टाइगर 3 की बॉक्स ऑफिस पर रही बुरी हालत

टाइगर 3 ने बीते वीकेंड पर बॉक्स ऑफिस पर जिस तरह से वर्ल्ड कप के बाद खुद को संभाला था, उसे देखते हुए फैंस में ये उम्मीद जाग गयी थी कि मूवी दोबारा रफ्तार पकड़ेगी। हालांकि, अब ऐसा होता हुआ नहीं दिख रहा है, क्योंकि 16 वें दिन यानी कि सोमवार को लगभग 2.60 करोड़ का बिजनेस करने वाली टाइगर 3 के लिए मंगलवार का दिन भी कुछ खास नहीं रहा।

यह भी पढ़ें: Tiger 3 Worldwide Collection: ऋतिक रोशन की 'वॉर' का रिकॉर्ड तोड़ने के करीब 'टाइगर 3', यहां तक पहुंचा कलेक्शन

सैकनलिक.कॉम की अर्ली रिपोर्ट्स के मुताबिक, तीसरे मंगलवार को फिल्म के कलेक्शन में और ज्यादा गिरावट देखने को मिली। इस फिल्म ने मंगलवार को सिंगल डे पर महज 2.25 करोड़ का ही देशभर में बिजनेस किया है।

टाइगर 3 कलेक्शन 17 डेज 

टाइगर 3 इंडिया नेट कलेक्शन  276.25 करोड़ रुपए 
टाइगर 3 मंगलवार सिंगल डे कलेक्शन 2.25 

300 करोड़ पहुंचने से पहले ही निकलेगा दम?

सलमान खान-कटरीना कैफ की फिल्म Tiger 3 का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 17 दिनों में अब तक 276.25 करोड़ तक कलेक्शन पहुंचा है। ऐसे में फिल्म का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ के क्लब में शामिल होने का सपना साकार होता हुआ नहीं दिख रहा है।

View this post on Instagram

A post shared by Yash Raj Films (@yrf)

आपको बता दें कि सलमान खान की फिल्म के आसपास टक्कर में कोई अन्य फिल्म नहीं रिलीज हुई थी। हालांकि, अब सलमान खान की टाइगर 3 के पास महज दो दिन ही बचे हुए हैं, जब ये फिल्म कमाई कर सकती है, क्योंकि 1 दिसंबर को रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' टाइगर 3 को टक्कर देने के लिए सिनेमाघरों में आ रही है।

यह भी पढ़ें: Tiger 3 Box Office Day 16: सलमान खान का स्टारडम हुआ फेल, 300 करोड़ कमाने में छूटे 'टाइगर 3' के पसीने