तो रणवीर और दीपिका की इस खूबसूरत जगह पर होगी शादी
दीपिका और रणवीर 14 और 15 नवंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।
अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी को लेकर इन दीनों बॉलीवुड के गलियारों में खूब चर्चा है। दोनों की शादी को लेकर काफ़ी समय से ख़बरें आ रही थीं लेकिन अब शादी के डेस्टिनेशनल को लेकर नई खबर सामने आई है।
कयास लगाए जा रहे थे कि दोनों शादी इटली (लेक कोमो) में करेंगे और यह बात सच निकली। हाल ही में यह बात कन्फर्म हो गई है। दोनों 14 और 15 नवंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों ने यह खास दिन इसलिए चुना है, क्योंकि दोनों ही चाहते हैं कि दोनों के पारिवारिक और पारंपरिक तरीके से यह शादी संपन्न हो। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दो दिन इसलिए चुने गए हैं, क्योंकि एक दिन दोनों की शादी सिंधी यानि रणवीर सिंह के पारंपरिक अंदाज़ में होगी तो दूसरी तरफ एक दिन दीपिका पादुकोण के ट्रेडिशन के अनुसार होगी। दोनों ने ही अपने पूरे परिधान की प्लानिंग भी उसी अनुसार की है।
यह भी पढ़ें: Birthday: बहनोई के बर्थ डे पार्टी में इस गाने पर जम कर नाचे सलमान, जानें क्या-क्या हुआ पार्टी में
आपको बता दें कि, दीपिका पादुकोण ने पद्मावत की रिलीज़ के बाद से अब तक कोई फिल्मी काम नहीं किया है। संजय लीला भंसाली की इस फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्होंने विशाल भारद्वाज की फिल्म साइन की थी, जिसमें उनके हीरो इरफ़ान थे लेकिन अपनी बीमारी के इलाज के कारण इरफ़ान लंदन चले गए तो फिल्म बंद हो गई। फिलहाल उनके पास कोई फिल्म नहीं है। उधर रणवीर सिंह लगातार शूटिंग कर रहे हैं। आलिया भट्ट के साथ गली बॉय पूरी करने के बाद उन्होंने रोहित शेट्टी की सिंबा की शूटिंग भी शुरू कर दी है जो इस साल दिसंबर में रिलीज़ होगी।
यह भी पढ़ें: अमिताभ के घर पर शिफ्ट हो सकते हैं आमिर, कम्प्यूटर जी ने उनकी यह विश लॉक भी कर दी