अनसुलझे राज और सस्पेंस का तूफान, इस थ्रिलर के आगे कुछ नहीं Drishyam 3, तमिल-तेलुगु में भी बना रीमेक
Drishyam 3 तो कुछ नहीं, 62 साल पहले एक ऐसी मिस्ट्री थ्रिलर आई थी जिसके क्लाइमैक्स ने दर्शकों को दंग कर दिया था।

मिस्ट्री थ्रिलर की बाप थी ये हिंदी फिल्म। फोटो क्रेडिट- एक्स
HighLights
मिस्ट्री से भरी है 144 मिनट की कल्ट फिल्म
दृश्यम 3 से तगड़ा है फिल्म का क्लाइमैक्स
बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जब भी कोई बॉलीवुड सस्पेंस थ्रिलर फिल्म की बात आती है जो ज्यादातर लोगों के दिमाग में दृश्यम (Drishyam) का ख्याल आता है, लेकिन क्या आपको पता है कि 60s के दौर में मिस्ट्री थ्रिलर फिल्मों की बहार आई थी जिसका श्रेय राज खोसला (Raj Khosla) को जाता था।
राज खोसला को मिस्ट्री थ्रिलर फिल्मों के लिए जाना जाता है। उन्होंने 60s में ऐसी थ्रिलर फिल्में बनाईं जिनका एक सीन भी दर्शक मिस नहीं कर पाते थे। 62 साल पहले उन्होंने एक फिल्म निर्देशित की थी, जिसका क्लाइमैक्स होश उड़ाने वाला था।
फिल्म का सस्पेंस-क्लाइमैक्स है तगड़ा
यह फिल्म शुरू में आपको डराती है, फिर धीरे-धीरे आपका दिमाग घुमा देती है। आपको डर लगता है, रोंगटे खड़े होते हैं। मगर उससे भी हैरान करने वाला इसका सच होता है। इस फिल्म के आगे अजय देवगन की दृश्यम 3 (Drishyam 3) या फिल्म का क्लाइमैक्स तो कुछ नहीं है।

क्या है फिल्म की कहानी?
जिस फिल्म की हम बात कर रहे हैं, उसका नाम है 'वो कौन थी?' (Woh Kaun Thi?) 140 मिनट की ये फिल्म जब सिनेमाघरों में शुरू हुई तो दर्शक भी यही पूछने लगे कि आखिर 'वो कौन थी?' दरअसल, फिल्म की कहानी ही कुछ ऐसे शुरू होती है कि आनंद नाम का डॉक्टर गाड़ी से एक सूनसान सड़क पर जा रहा होता है और एक महिला उससे लिफ्ट मांगती है।
वह उसे लिफ्ट देता है और महिला एक कब्रिस्तान के पास रुकती है और फिर अचानक गायब हो जाती है। फिर पता चलता है कि जिसे उसने लिफ्ट दिया था, वो तो पहले ही मर चुकी है। इसके बाद आनंद की शादी फिक्स होती है और वह तब हैरान हो जाता है, जब उसे पता चलता है कि जिस संध्या नाम की लड़की से उसकी शादी तय हुई है, उसकी शक्ल लिफ्ट वाली लड़की से हूबहू मिलती है।

यहां से रहस्य का जाल शुरू होता है। वह समझ नहीं पाता है कि वह आत्मा है या इंसान? आखिरी में जो राज सामने आता है, वो सबको चौंका देता है।
62 सालों से कल्ट क्लासिक है फिल्म
'वो कौन थी?' में साधना, मनोज कुमार और प्रेम चोपड़ा ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं। साधना का डबल रोल था। वह पहले भी कई सस्पेंस थ्रिलर में काम कर चुकी थीं। इस फिल्म का संगीत काफी पसंद किया गया था और इसके सभी गाने भी सुपरहिट रहे थे। यह फिल्म 1964 की सबसे सक्सेसफुल फिल्मों में से एक थी जिसे कल्ट क्लासिक का दर्जा मिला है।
इस फिल्म की सफलता के बाद तेलुगु और तमिल में भी इसके रीमेक बनाए गए। 1966 में Aame Evaru नाम से तेलुगु में रीमेक बना और फिर तमिल में Yaar Nee? नाम से रीमेक बना।
यह भी पढ़ें- 'दृश्यम' की बाप है Sunil Dutt की ये 60 साल पुरानी मिस्ट्री थ्रिलर, सीट से हिलने नहीं देगा तगड़ा सस्पेंस
यह भी पढ़ें- 43 साल पहले Amitabh Bachchan की आई वो Cult Film, बजट से दोगुनी कमाई; हिट हुए थे 6 गाने
