विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'दृश्यम' की बाप है Sunil Dutt की ये 60 साल पुरानी मिस्ट्री थ्रिलर, सीट से हिलने नहीं देगा तगड़ा सस्पेंस

Published: Wed, 23 Sep 2026 04:41 PM (IST)

60 साल पहले सुनील दत्त (Sunil Dutt) की एक फिल्म आई थी जिसका सस्पेंस इतना तगड़ा था कि बिना पूरा देखे आप TV के सामने से हट नहीं पाएंगे।

सुनील दत्त की ब्लॉकबस्टर मिस्ट्री थ्रिलर। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

सुनील दत्त की ब्लॉकबस्टर मिस्ट्री थ्रिलर। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. सुनील दत्त की मिस्ट्री थ्रिलर बॉक्स ऑफिस पर थी हिट

  2. दमदार है फिल्म का स्पॉयलर और क्लाइमैक्स

  3. सुनील दत्त की फिल्म ओटीटी पर भी है मौजूद

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 60s में सिनेमाघर म्यूजिकल, रोमांटिक और देशभक्ति फिल्मों से भरी हुई थीं। इसी दौर में एक मिस्ट्री थ्रिलर (Mystery Thriller) आई जिसने ऑडियंस का दिमाग घुमा दिया। इस फिल्म का सस्पेंस इतना तगड़ा था कि शुरू में हर दर्शक कन्फ्यूज हो गया कि आखिर सच क्या है।

यह सुनील दत्त (Sunil Dutt) की फिल्म थी जिसे उस जमाने के सस्पेंस थ्रिलर फिल्में बनाने वाले मशहूर फिल्ममेकर राज खोसला (Raj Khosla) ने बनाया था। वही, राज खोसला जिन्हें 'महिलाओं का डायरेक्टर' बुलाया जाता था क्योंकि वह फिल्मों में महिलाओं की भूमिका को बड़ी खूबसूरती के साथ पेश करते थे।

60 साल पुरानी सस्पेंस थ्रिलर

राज खोसला ने यूं तो कई सस्पेंस थ्रिलर बनाईं, लेकिन 1966 में आई फिल्म ने दर्शकों को दीवाना बना दिया। यह फिल्म 'मेरा साया' (Mera Saaya) थी। 2 घंटे 20 मिनट की इस फिल्म का निर्देशन राज खोसला ने किया था। उन्होंने 'वो कौन थी?' फिल्म बनाने के बाद 'मेरा साया' बनाई जो बाद में बॉक्स ऑफिस ब्लॉकबस्टर बन गई।

mera saaya

क्या है 'मेरा साया' की कहानी?

फिल्म में सुनील दत्त और साधना (Sadhana) मुख्य भूमिकाओं में थे। फिल्म की कहानी एक अमीर वकील राकेश सिंह की है जिसकी बीवी का बीमारी के चलते निधन हो जाता है और वह बुरी तरह टूट जाता है। उसकी बीवी की मौत के कुछ समय बाद पुलिस एक महिला को गिरफ्तार करती है जो हुबहू राकेश की पत्नी जैसी दिखती है और दावा करती है कि वही उसकी पत्नी है।

'मेरा साया' फिल्म का स्पॉयलर

इस फिल्म का क्लाइमैक्स बहुत ही दमदार है। फिल्म के आखिरी 15-20 मिनट का सीन आपको टस से मस नहीं होने देगा। राकेश खुद को उसी बीवी बताने वाली लड़की से मिलकर हैरान हो जाता है। बाद में उसे पता चलता है कि वह उसकी बीवी की जुड़वा बहन है। क्लाइमैक्स इससे भी ज्यादा तगड़ा है।

Mera Saaya Film

किस ओटीटी पर है 'मेरा साया'?

राज खोसला की 'मेरा साया' जब सिनेमाघरों में रिलीज हुई तो इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिला। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स ने सराहा और यह बॉक्स ऑफिस पर हिट भी रही। अगर आपने यह फिल्म नहीं देखी है तो आप इसे यूट्यूब (Mera Saaya On YouTube) पर देख सकते हैं। इसके अलावा यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर भी मौजूद है।

यह भी पढ़ें- 80s की वो 'अभागी' फिल्म, जिसमें थे 5 हीरो और 4 हीरोइन; फिर भी बॉक्स ऑफिस पर रही थी फ्लॉप

यह भी पढ़ें- शादी के 11वें दिन पहले पति की मौत...37 की उम्र तक दो बार हुईं विधवा; एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे Kishore Kumar