विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शादी के 11वें दिन पहले पति की मौत...37 की उम्र तक दो बार हुईं विधवा; एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे Kishore Kumar

Published: Wed, 01 Jul 2026 03:54 PM (IST)

70 के दशक में एक ऐसी एक्ट्रेस थीं, जिनकी प्रोफेशनल लाइफ तो काफी अच्छी थी, लेकिन निजी जिंदगी दर्द से ...और पढ़ें

70 के दशक की इस हीरोइन को नहीं मिला पति का सुख/ फोटो- Instagram

70 के दशक की इस हीरोइन को नहीं मिला पति का सुख/ फोटो- Instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। राजेश खन्ना से लेकर धर्मेंद्र (Dharmendra), दिलीप कुमार और जितेंद्र जैसे दिग्गज अभिनेताओं के साथ काम कर चुकी इस अभिनेत्री का बॉलीवुड में एक अलग रुतबा था। सुनील दत्त के निर्देशन में बनी 1968 में रिलीज हुई फिल्म 'मन की मीत' से डेब्यू करने वाली जिस अभिनेत्री के बारे में हम बात कर रहे हैं, उन्होंने अपनी खूबसूरती और एक्टिंग के दम पर बॉलीवुड में एक अलग जगह बनाई।

अपनी प्रोफेशनल लाइफ में एक के बाद एक सफलता का शिखर छूने अभिनेत्री की निजी जिंदगी काफी दुखों से भरी रही। 37 साल की उम्र तक उन्होंने एक नहीं, बल्कि दो बार पति को खोया। कौन थीं वह अभिनेत्री जिनके प्यार में पागल थे किशोर कुमार, नीचे पढ़ें उनकी दर्द भरी दांस्ता।

25 साल की कम उम्र में हुआ था पहले पति का निधन

70 के दशक की जिस अभिनेत्री का जिक्र हम अपने इस लेख में कर रहे हैं, वह कोई और नहीं, बल्कि लीना चंदावरकर हैं। कर्नाटक के कोंकणी परिवार में जन्मीं लीना ने 25 साल की उम्र में साल 195 में शादी कर ली थी। उन्होंने गोवा के पहले मुख्यमंत्री दयानंद बंदोडकर के बेटे सिद्धार्थ बंदोडकर से शादी की थी। हालांकि, 11 दिन बाद ही उनकी मौत हो गई।

लीना चंदावरकर(Leena Chandavarkar) ने फिल्मफेयर को दिए गए एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि जब वो और उनके पति हनीमून पर जाने के लिए तैयार हो रहे थे, तो उन्होंने अपनी रिवॉल्वर निकाली और उसे साफ करने लगे। हालांकि, जब वह अपनी बन्दूक साफ कर रहे थे, तो गलती से उससे गोली चल गई और सीधे उन्हें लगी। जिसके बाद तुरंत उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वह बच नहीं पाए। 

यह भी पढ़ें- 68 साल पुराना Kishore Kumar का रोमांटिक गाना गर्लफ्रेंड को झट से कर देगा खुश, सालों बाद भी बना हुआ है सदाबहार

_ - 2026-07-01T154624.317

लीना को देखते ही दिल दे बैठे थे किशोर कुमार

लीना ने पुराने इंटरव्यू में ये भी बताया था कि सिद्धार्थ के परिवार वाले उनके पति के निधन के बाद अभिनेत्री को ताने देने लगे थे, जिससे उनके मन में भी बार-बार सुसाइड का ख्याल आया। हालांकि, जब एक्ट्रेस अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर से गुजर रही थीं, उसी दौरान उनकी जिंदगी में आए किशोर कुमार (Kishore Kumar)। लीना और किशोर कुमार की उम्र में 20 साल का फासला था और दिग्गज सिंगर पहले से ही तीन शादियां कर चुके थे।

हालांकि, लीना चंदावरकर किशोर कुमार को इतनी ज्यादा पसंद आई थीं कि उन्होंने उनसे शादी करने के लिए धरना तक दे दिया। दरअसल, जब लीना और किशोर दा फिल्म 'प्यार अजनबी है' की शूटिंग कर रहे थे, उसी दौरान उन्हें लीना बेहद पसंद आ गई थीं। उन्होंने लीना को शादी के लिए प्रपोज किया, लेकिन पहले पति को खोने के बाद लीना तैयार नहीं हुई। किशोर कुमार भी जिद पर अड़ गए और उनके घर के बाहर धरना दे दिया, जिसके बाद लीना का दिल पसीज गया और उन्होंने हां कर दी।

kishor kumar

हालांकि, लीना का परिवार इस फैसले से खुश नहीं था, क्योंकि किशोर कुमार उनकी बेटी से लगभग 20 साल बड़े थे और पहले ही तीन पत्नियों से अलग हो चुके थे। ऐसे में एक्ट्रेस के परिवार को डर था कि कहीं उनकी बेटी के साथ भी ऐसा ना हो। हालांकि, दोनों ने शादी कर ली और धीरे-धीरे लीना के परिवार ने भी उन्हें अपना लिया।

37 साल की उम्र में दूसरी बार विधवा हुईं अभिनेत्री

किशोर कुमार और लीना चंदावरकर की साल 1980 में शादी हुई, लेकिन 1987 में एक बार फिर से एक्ट्रेस पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, जब दिल का दौरा पड़ने से महज 58 साल की उम्र में अभिनेता और सिंगर का निधन हो गया। जिस समय दूसरी बार एक्ट्रेस को पति को खोने का दर्द झेलना पड़ा, उस समय उनकी उम्र महज 37 साल थी। लीना और किशोर कुमार का एक बेटा है, सुमीत कुमार, जिनके साथ वह रहती हैं।

यह भी पढ़ें- सिगरेट की डिब्बी नाक के पास रख Kishore Kumar ने गाया था गीत, 49 साल बाद भी गाना सुन बह जाएंगे आंसू