विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

43 साल पहले Amitabh Bachchan की आई वो Cult Film, बजट से दोगुनी कमाई; हिट हुए थे 6 गाने

Published: Mon, 18 May 2026 07:58 PM (IST)

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की वो ब्लॉकबस्टर फिल्म जिसके सारे गाने और डायलॉग्स कल्ट बन गए। फिल्म ने दोगुना कमाई की थी।

अमिताभ बच्चन की फिल्म ने की थी दोगुनी कमाई। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

अमिताभ बच्चन की फिल्म ने की थी दोगुनी कमाई। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आज से ठीक 42 साल पहले अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की एक फिल्म रिलीज हुई। 'एंग्री यंग मैन' का औरा छोड़ बिग बी एक अलग किरदार में दिखे। कहानी, डायलॉग्स के साथ-साथ गाने भी अमर हो गए।

फिल्म एक्शन, रोमांस और इमोशनल ड्रामा से भरा हुआ था। फिल्म का क्लाइमैक्स शूट करते वक्त तो डायरेक्टर भी इमोशनल हो गए थे। चार दशक के बाद भी आज यह फिल्म कल्ट क्लासिक बनी हुई है। 

सुपरहिट डायरेक्टर संग बनी थी जोड़ी

अमिताभ बच्चन की यह फिल्म शराबी (Sharaabi) है। इसमें उन्होंने जया प्रदा (Jaya Prada) के साथ काम किया था और उनकी जोड़ी बड़े पर्दे पर सुपरहिट हो गई थी। 

Amitabh Bachchan

शराबी फिल्म प्रकाश मेहरा की थी जिनके साथ अमिताभ बच्चन कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दे चुके हैं। प्रकाश मेहरा ही वो डायरेक्टर हैं, जिन्होंने बिग बी को सिनेमा का 'एंग्री यंग मैन' बनाया था। इसके अलावा दोनों ने साथ में कई कल्ट मूवीज दीं जिनमें से एक शराबी थी। यह दोनों की साथ में आखिरी फिल्म थी।

क्या है शराबी की कहानी?

शराबी की कहानी एक नेक दिल शराबी विक्की की है जिसे एक डांसर मीना से प्यार हो जाता है। जब विक्की अपने पिता से शादी की बात करने जाता है तो वह उसे अपनी जायदाद से बेदखल कर देता है। विक्की की देखभाल करने वाला मुंशी भी उसी के साथ चला जाता है। इसके बाद उसकी जिंदगी एक नया टर्न लेती है।

Amitabh Jaya Prada movie

यह भी पढ़ें- 80s की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर, 46 साल पहले खर्च से 6 गुना ज्यादा की थी कमाई; विदेश में कॉपी हुई फिल्म!

फिल्म के डायलॉग्स हो गए थे पॉपुलर

शराबी मूवी की कहानी ही नहीं, बल्कि इसके डायलॉग्स भी काफी हिट हुए थे। इस फिल्म के डायलॉग्स कादर खान (Kader Khan) ने लिखे थे। फिल्म के पॉपुलर डायलॉग्स...

शराब की बोतल पर अगर मैं लेबल की तरह चिपक गया हूं तो इस लेबल को चिपकाने वाले आप हैं...

कलाकार सिर्फ तारीफ का भूखा होता है, पैसे का नहीं...

मैं एक कलाकार हूं, मक्कार नहीं...

आज कल के दौड़ में हंसी की फसल उगती कहां है...

मूछें हो तो नत्थूलाल जैसी हों, वरना ना हों...

जिसने पी नहीं विस्की, किस्मत फूट गई उसकी...

फिल्म के कल्ट गाने

प्रकाश मेहरा निर्देशित शराबी के गानों ने तहलका मचा दिया था। फिल्म का म्यूजिक बप्पी लहरी (Bappi Lehri) ने दिए थे और सबसे ज्यादा गाना किशोर कुमार (Kishore Kumar) ने गाया था।

  1. जहां चार यार मिल जाए
  2. मंजिल अपनी जगह है
  3. दे दे प्यार दे
  4. मुझे नौलखा मंगा दे रे
  5. इंतेहा हो गई इंतजार की
  6. लोग कहते हैं

फिल्म ने बजट से दोगुनी की थी कमाई

शराबी फिल्म 1984 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इस फिल्म ने बजट से दोगुनी कमाई की थी। रिपोर्ट्स की मानें तो अमिताभ बच्चन की इस फिल्म को करीब साढ़े चार करोड़ के बजट में बनाया गया था और कमाई 8 करोड़ रुपये के आसपास हुई थी।

यह भी पढ़ें- 35 साल पुराना Cult Song अमिताभ बच्चन को लगा 'अश्लील', हुक स्टेप करने में छूटे पसीने; बोल्ड हीरोइन संग किया था काम