विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 26, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ali-Richa Wedding List: अली फजल और ऋचा चड्ढा की शादी में शामिल होंगे ये हॉलीवुड स्टार्स, देखें लिस्ट

By JagranEdited By: Aditi Yadav
Published: Mon, 26 Sep 2022 04:04 PM (IST)

अली फजल और ऋचा चड्ढा अक्टूबर में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इसी बीच अब इस कपल ...और पढ़ें

Ali Fazal, Richa Chadha, Photo credit Instagram
Ali Fazal, Richa Chadha, Photo credit Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। Ali Fazal-Richa Chadha Wedding List: अली फजल (Ali Fazal) और ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) की शादी का फैंस के बीच काफी बज बना हुआ है। सालों तक एक दूसरे को डेट करने के बाद अब ये कपल शादी के बंधन में बंधने जा रहा है। आए दिन दोनों शादी की नई-नई अपडेट सामने आ रही हैं। बीते दिनों खबर सामने आई थी। ये कपल ईको फ्रेंडली शादी करने जा रहा है तो वहीं, अब इनकी शादी में शामिल होने वाले गेस्ट लिस्ट में एक बड़ा अपडेट सामने आया है।

हॉलीवुड स्टार्स होंगे अली-ऋचा की शादी में शामिल

Photo / Instagram Ali Fazal

ऋचा चड्ढा और अली फजल की शादी में अब कुछ ही दिन बचे हैं। इस बीच चर्चा है कि मुंबई में आयोजित होने वाले शादी के रिसेप्शन में अली के हॉलीवुड के कई दोस्त भी शामिल होने जा रहे हैं। इंडिया टूटे की रिपोर्ट के मुताबिक, 'विक्टोरिया एंड अब्दुल' में अली की को-स्टार रहीं लेजेंड्री एक्ट्रेस जूडी डेंच और जेरार्ड बटलर को भी इंनवाइट किया गया है। इसके अलावा अली ने अपनी अपकमिंग हॉलीवुड फिल्म 'कंधार' के को-स्टार का भी को भी इंवाइट किया है। बताया जा रहा है कि जासूसी थ्रिलर 'तेहरान' के कलाकार भी मेहमानों क लिस्ट में शामिल हैं। अली अपनी अपनी शादी में लगभग उन तमाम लोगों बुला रहे हैं, जिनके साथ वह काम कर चुके हैं।

शादी में फोन होंगे अलाउड

Photo / Instagram Ali Fazal

हाल ही में कपल ने एनाउंस किया था कि उन्होंने अपनी शादी में 'नो फोन एलाऊ' की पॉलिसी नहीं अपनाई है। कपल का कहना है कि हम चाहते हैं कि लोग शादी में खुशी-खुशी आए कंफर्टेबल रहें इसी के साथ वे यह भी अपने मेहमानों को कहते हैं कि 'फोन को छोड़ो और आनंद लो, पल को कैमरे में कैद करने की चिंता मत करो वास्तविक समय को आंखों में कैप्चर करो।

30 सितंबर को शुरू होगी रस्में

Photo / Instagram Ali Fazal

30 सितंबर से दोनों की शादी की रस्में शुरू होने जा रही हैं और अक्टूबर में यह जोड़ा शादी के बंधन में बंध जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शादी का सेलिब्रेशन करीब 5 दिनों तक चलेगा। साथ ही मुंबई और दिल्ली दोनों जगह रिसेप्शन होगा।

यह भी पढ़ें- Brahmastra Worldwide Box Office Collection: ब्रह्मास्त्र ने की वर्ल्ड वाइड 400 करोड़ रुपये की कमाई, द कश्मीर..