विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Big South Films: बॉलीवुड का मौसम ना बिगाड़ दे साउथ से उठ रहा तूफान! ये 9 फिल्में बना सकती हैं कमाई के रिकॉर्ड

By Manoj VashisthEdited By: Manoj Vashisth
Published: Tue, 03 Jan 2023 09:04 PM (IST)Updated: Wed, 04 Jan 2023 03:13 PM (IST)

Big 7 South Films in 2023 इस साल कई फिल्में दक्षिण भारत से ऐसी आ रही हैं जो 2022 की ...और पढ़ें

These 7 South Movies May Shatter All Records. Photo- Twitter
These 7 South Movies May Shatter All Records. Photo- Twitter

नई दिल्ली, जेएनएन। 2022 में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की हालत पतली रही थी। लगातार फ्लॉप की मार ने इंडस्ट्री की कमर तोड़ दी थी। वहीं, दक्षिण भारत से आयी कई फिल्मों ने कामयाबी की अभूतपूर्व दास्तां लिखी। खासकर, कन्नड़ सिनेमा की फिल्मों के हिंदी डब वर्जनों ने ऐसी सफलता हासिल की, जिसकी कल्पना करना भी मुश्किल था। यश की फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 के हिंदी वर्जन ने 432 करोड़ का कलेक्शन करके चौंका दिया था। कोई हिंदी फिल्म इस आंकड़े को पीछे नहीं छोड़ सकी।

केजीएफ 2 के अलावा साउथ की जिन फिल्मों ने हिंदी बेल्ट में बॉक्स ऑफिस का गणित बदला, उनमें तेलुगु फिल्म आरआरआर और कार्तिकेय 2 और कन्नड़ सिनेमा की फिल्म कांतारा शामिल हैं। अब 2023 में भी कई ऐसी दक्षिण भारतीय फिल्में आ रही हैं, जो पैन इंडिया रिलीज होंगी। ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर नये कीर्तिमान कायम कर सकती हैं।

सूर्या 42

पिछले साल सूर्या की इस तमिल फिल्म का मोशन पोस्टर टीजर सितम्बर में आया था और तभी से इसकी काफी चर्चा है। शिवा निर्देशित फिल्म को लेकर अब खबर आयी है कि इसके हिंदी के राइट्स 100 करोड़ में बिके हैं। फिल्म में दिशा पाटनी फीमेल लीड में हैं। संगीत पुष्पा फेम डीएसपी ने दिया है। फिल्म की कहानी पुनर्जन्म पर आधारित है।

यह भी पढ़ें: New Year 2023- खाली या छोटी फिल्मों के नाम रहता है साल का पहला शुक्रवार, क्यों रिलीज नहीं होतीं बड़ी फिल्में?

माइकल

3 फरवरी को रिलीज हो रही माइकल पैन इंडिया फिल्म है, जो हिंदी में भी आ रही है। फिल्म का पहला टीजर हिंदी में भी रिलीज किया गया था। माइकल में संदीप किशन के साथ विजय सेतुपति लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन रंजीत जयकोड़ी ने किया है। यह जबरदस्त एक्शन स्टंट वाली फिल्म है।

शाकुंतलम

सामंथा प्रभु और देव मोहन की शाकुंतलम 17 फरवरी को वर्ल्डवाइड रिलीज होगी। यह कालिदास के संस्कृत नाटक अभिज्ञान शाकुंतलम पर आधारित है।

PS- 2 

मणि रत्न की फिल्म पोन्निइन सेल्वन का दूसरा भाग 28 अप्रैल को रिलीज हो रहा है। इस फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन, कार्ती, चियान विक्रम और जयराम रवि मुख्य किरदारों में हैं। यह भी 2023 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में शामिल है।

सलार

प्रभास की सलार का भी फैंस को इंतजार है और इसकी सबसे बड़ी वजह हैं निर्देशक प्रशांत नील, जिनकी फिल्म केजीएफ 2 पिछले साल की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म है। अब सलार से भी काफी उम्मीदें हैं। प्रभास की आदिपुरुष का भी इंतजार है। ओम राउत निर्देशित यह पैन इंडिया फिल्म है, जिसमें सैफ अली खान, कृति सेनन और सनी कौशल लीड रोल्स में हैं। हालांकि, फिल्म को इसके टीजर के लिए काफी ट्रोल किया गया था। यह फिल्म अप 16 जून को रिलीज होगी।

कब्जा

किच्चा सुदीप और उपेंद्र की कन्नड़ फिल्म अंडरवर्ल्ड का कब्जा साठ के दशक में सेट पीरियड फिल्म है, जिसकी कहानी ब्रिटिश हुकूमत के दौर से शुरू होकर अस्सी के दशक तक जाती है। यह फिल्म देश में अंडरवर्ल्ड की बुनियाद को दिखाती है। श्रिया सरन भी फिल्म में नजर आएंगी। 

पुष्पा- द रूल

2021 की बेहद सफल और लोकप्रिय तेलुगु फिल्म पुष्पा- द राइज का दूसरा भाग पुष्पा द रूल इस साल आएगा। इस फिल्म को लेकर जबरदस्त हाइप है। अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म हिंदी बेल्ट में कमाई के रिकॉर्ड तोड़ सकती है।

थंगालान

विक्रम की पैन इंडिया फिल्म थंगालान भी इस साल रिलीज होने की सम्भावना है। पा रंजीत निर्देशित थंगालान बिग बजट एक्शन फिल्म है। इसकी कहानी आजादी से पहले के भारत में सेट है। मालविका मोहनन और पार्वती फीमेल लीड रोल्स में हैं।

यह भी पढ़ें: Avatar 2 Box Office Collection Day 19- अवतार 2 के आगे बॉलीवुड ने टेके घुटने, इंडिया में हॉलीवुड फिल्म का धमाल