विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

The Kerala Story 2 Teaser: फिर प्यार के जाल में फंसीं मासूम लड़कियां, दिल दहला देने वाला टीजर OUT

Published: Fri, 30 Jan 2026 11:52 AM (IST)

The Kerala Story 2: Goes Beyond Teaser: विपुल अमृत शाह द केरल स्टोरी का सीक्वल लेकर आ रहे हैं जिसका ...और पढ़ें

द केरल स्टोरी 2 का टीजर हुआ रिलीज। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

द केरल स्टोरी 2 का टीजर हुआ रिलीज। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। तीन साल बाद विपुल अमृत शाह (Vipul Amrit Shah) द केरल स्टोरी 2 गोद बियॉन्ड (The Kerala Story 2: Goes Beyond) लेकर आ रहे हैं। फिल्म का टीजर जारी हो गया है और रिलीज डेट से भी पर्दा हट गया है।

साल 2023 में रिलीज हुई सुदीप्तो सेन निर्देशित और विपुल शाह निर्मित द केरल स्टोरी (The Kerala Story) को काफी पसंद किया गया था। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर सफलता भी मिली थी। अब तीन साल बाद इसका सीक्वल सुर्खियों में आ गया है।

द केरल स्टोरी 2 का टीजर हुआ रिलीज

हाल ही में द केरल स्टोरी 2 का मोशन पोस्टर जारी किया गया था और अब फिल्म का टीजर भी आ गया है। 2 मिनट 6 सेकंड का टीजर तीन लड़कियों के साथ हुए उत्पीड़न का दर्द बयां करता है। IAS बनने का ख्वाब देखने वालीं केरल की सुलेखा नायर, जेवलिन थ्रो में देश का नाम रोशन का ख्वाब देखने वालीं नेहा संत जो मध्य प्रदेश से हैं और राजस्थान की दिव्या पालीवाल जो सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बनना चाहती थीं।

तीखा सवाल छोड़ती है टीजर

तीनों लड़कियों का ये ख्वाब उस वक्त चकनाचूर हो गया, जब वे प्यार के झांसे में फंस गईं और मजबूरन उन्हें कन्वर्ट कर दिया गया। टीजर में दिखाया गया है कि उन्हें कन्वर्ट करने वालों का मकसद भारत की साढ़े आठ करोड़ अनमैरिड लड़कियों को कन्वर्ट करना है। डर, गुस्से और सच्चाई से भरे हर फ्रेम के साथ द केरला स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड का टीजर पहले चैप्टर से कहीं ज्यादा तीखा और गंभीर संकेत देता है।

यह भी पढ़ें- कंट्रोवर्सी से होगी साल 2026 की शुरुआत! आ गई The Kerala Story 2 की रिलीज डेट?

 

फिल्म का टीजर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया, "हमारी बेटियां प्यार में नहीं पड़तीं, वे जाल में फंस जाती हैं। अब सहेंगे नहीं, लड़ेंगे।"

कब रिलीज होगी द केरल स्टोरी 2?

विपुल शाह निर्मित द केरल स्टोरी 2 का निर्देशन नेशनल अवॉर्ड विजेता कमाख्या नारायण सिंह ने किया है। फिल्म में उल्का गुप्ता, ऐश्वर्या ओझा और अदिति भाटिया ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। फिल्म की कहानी तीन लड़कियों की हैं जिनकी जिंदगी उस वक्त एक खौफनाक मोड़ ले लेती है, जब उन्हें तीन मुस्लिम लड़कों से प्यार होता है। यह फिल्म 27 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें- The Kerala Story से ज्यादा खतरनाक होगा इसका पार्ट 2, नए मोशन पोस्टर ने जगाई दहशत