विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

The Immortal Ashwatthama से रणवीर सिंह हुए बाहर, अब अल्लू अर्जुन और जूनियर एनटीआर के बीच कड़ा मुकाबला

By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
Published: Fri, 14 Apr 2023 08:24 PM (IST)

The Immortal Ashwatthama द इम्मोर्टल अश्वत्थामा में रणवीर सिंह को लेने की खबर आई थी लेकिन अब आ रही खबरों ...और पढ़ें

The Immortal Ashwatthama, ranveer singh, allu arjun, jnr ntr
The Immortal Ashwatthama, ranveer singh, allu arjun, jnr ntr

नई दिल्ली, जेएनएन। The Immortal Ashwatthama Updates: हाल ही में, इस बात की खबर आई थी कि आदित्य धर की फिल्म द इम्मोर्टल अश्वत्थामा से विक्की कौशल बाहर हो गए हैं। इस फिल्म का निर्माण जियो स्टूडियो कर रहा है। इसके चलते सभी की नजरें इस फिल्म की ओर है। यह फिल्म बंद होने वाली थी क्योंकि निर्माता रॉनी स्क्रूवाला ज्यादा लागत के कारण बैकआउट कर गए थे लेकिन जियो स्टूडियो ने मामला संभाल लिया।

जियो स्टूडियो और आदित्य धर के बीच विक्की कौशल को लेकर विवाद था

हालांकि, जियो स्टूडियो और आदित्य धर के बीच विक्की कौशल को लेकर विवाद था। आदित्य धर जहां विक्की कौशल को लेना चाहते थे। वहीं, जियो स्टूडियो उन्हें लेकर कॉन्फिडेंट नहीं थे, जियो स्टूडियो को लगता था कि जितना पैसा लग रहा है, वह विक्की कौशल के नाम पर रिकवर नहीं हो पाएगा।

रणवीर सिंह भी फिल्म की रेस से बाहर हो गए हैं

अब हालिया खबर के अनुसार, रणवीर सिंह को मुख्य भूमिका के लिए लिया गया है लेकिन अब एक नया बदलाव आया है कि रणवीर सिंह भी इस फिल्म की रेस से बाहर हो गए हैं। अब अल्लू अर्जुन और जूनियर एनटीआर के नाम पर चर्चा की जा रही है अगर सब कुछ सही रहा तो इन दोनों में से किसी एक को यह फिल्म मिलेगी। खबरों के अनुसार, समांथा रुथ प्रभु को इस फिल्म में बतौर एक्ट्रेस साइन किया जा सकता है। हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

विक्की कौशल की जल्द फिल्म सैम बहादुर रिलीज होने वाली हैं

विक्की कौशल की जल्द फिल्म सैम बहादुर रिलीज होने वाली हैं। इस फिल्म में वह सैम मानेकशॉ की भूमिका में नजर आएंगे। अल्लू अर्जुन की जल्द पुष्पा 2 रिलीज होने वाली है। हाल ही में, इस फिल्म का टिजर जारी किया गया है, जिसे देखकर फैंस काफी उत्सुक हुए हैं।

जूनियर एनटीआर फिल्म आरआर में नजर आए थे

वहीं, जूनियर एनटीआर हाल ही में, फिल्म आरआर में नजर आए थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ व्यापार किया था और इस फिल्म के गाने को ऑस्कर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इस फिल्म में उनके अलावा राम चरण की अहम भूमिका थी। सभी इस फिल्म को लेकर बहुत उत्साहित है।