यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Fukrey 3 का फर्स्ट लुक हुआ आउट, इस दिन रिलीज होगी फिल्म
Fukrey 3 Release Date फुकरे की टोली फिर एक बार दर्शकों को हंसाने आ रही है। फिल्म मेकर्स ने फुकरे ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Fukrey 3 Release Date: बॉलीवुड की चर्चित फ्रेंचाइजी फिल्मों में शुमार फुकरे 3 (Fukrey 3) के दर्शकों को लिए गुड न्यूज आई है। 'फुकरे' की टोली फिर एक बार दर्शकों को हंसाने आ रही है। फिल्म मेकर्स ने 'फुकरे 3' के दो पोस्टर रिलीज किए है। साथ ही साथ इसकी रिलीज डेट का भी खुलासा कर दिया है।
7 सितंबर को रिलीज होगी फिल्म
पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा, ऋचा चड्ढा, मनजोत सिंह और पंकज त्रिपाठी की फुकरे 3 सिनेमाघरों में 7 सितंबर 2023 को रिलीज होने जा रही है।
Iss baar hoga chamatkaar, straight from Jamnapaar! #Fukrey3 arriving in cinemas on 7th September, 2023.@PulkitSamrat @varunsharma90 @OyeManjot @TripathiiPankaj @RichaChadha @MrigLamba @ritesh_sid @FarOutAkhtar @vipulhappy #AmalenduChaudhdary @AAFilmsIndia @ZeeMusicCompany pic.twitter.com/2G7zzogJGY
— Excel Entertainment (@excelmovies) January 24, 2023
2013 में रिलीज हुआ था पहला पार्ट
साल 2013 में इस फिल्म का पहला पार्ट रिलीज हुआ था। इस फिल्म की पहली पार्ट ने करीब 78 करोड़ रुपये की कमाई की थी। फिल्म में सभी को हनी (पुलकित सम्राट), चूचा (वरुण शर्मा), भोली पंजाबन (ऋचा चड्ढा) और जफर (अली फजल) का किरदार खूब पसंद आया था।
वहीं साल 2017 में दूसरा पार्ट रिलीज हुआ था, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार किया था। वहीं अब देखना होगा की तीसरा पार्ट दर्शकों को कितना पसंद आएगा।
पार्ट 3 में अली फजल नहीं आएंगे नजर
इस बार इस फिल्म में अली फजल की कमी फैंस को देखने को मिलेगी। दरअसल, अली इस फिल्म का हिस्सा नहीं है। एक्टर अपने अपकमिंड प्रोजेक्ट्स को लेकर काफी बिजी हैं और डेट्स ना होने की वजह से ही उन्हें फुकरे 3 को साइन करने से मना कर दिया था।
