Teri Meri Kahani Song Launch: इवेंट में रोने लगे हिमेश रेशमिया, रानू मंडल भी थीं मौजूद
रानू मंडल का पहला गाना तेरी मेरी कहानी रिलीज़ हो चुका है। गाने के लॉन्च इवेंट पर पहुंचे हिमेश रेशमिया काफी भावुक हो गए थे जिसके बाद उनकी पत्नी सोनिया ने उनके आंसू पोछे थे।
नई दिल्ली, जेएनएन। लता मंगेश्कर का गाना एक प्यार का नगमा हैं गाकर इंटरनेट सेंसेशन बन चुकीं रानू मंडल का पहला गाना तेरी मेरी कहानी आज रिलीज़ हो चुका है। रानू मंडल को स्टार बनाने वाले हिमेश रेशमिया इस गाने के लॉन्च भावुक होते देखा गया। हिमेश को रोता देख उनकी पत्नी ने उनके आंसू पोछें थे।
इंटरनेट सेंसेशन रानू मंडल अब एक स्टार बन चुकी हैं। रानू मंडल हिमेश रेशमिया के शो सुपरस्टार सिंगर में पहुंची थी, जहां उनकी सुरीली आवाज़ सुनकर हिमेश रेशमिया ने उन्हे अपनी आगामी फिल्म का एक गाना ऑफर किया था। गाने की रिकॉर्डिंग की एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी जिसमें हिमेश रानू मंडल को गाइड करते नज़र आ रहे थे।
यह भी पढ़ें : Teri Meri Kahani Full Song: रानू मंडल और हिमेश का ‘तेरी मेरी कहानी’ गाना रिलीज, देखें वीडियो
आज मुंबई में हिमेश की फिल्म हैप्पी हार्डी एंड हीर का सॉन्ग लॉन्च किया गया है। इस इवेंट में हिमेश रेशमिया के साथ उनकी पत्नी सोनिया कपूर और वायरल लेडी रानू मंडल भी शामिल हुई थीं। अपनी फिल्म के गाने पर हिमेश मीडिया से बातचीत कर रहे थे कि तभी वे गाने की लोकप्रियता पर बात करते हुए भावुक हो गए, और उनकी आंखों में आंसू आ गए।
पति हिमेश को रोते देख सोनिया कपूर ने अपने हाथों से उनके आंसू पोछे थे। इनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। इस सॉन्ग लॉन्च इवेंट के मौके पर रानू मंडल ने अपनी वायरल वीडियो का गाना एक प्यार का नगमां है गाकर सुनाया था।
रानू मंडल इवेंट पर नारंगी रंग की साड़ी और हरे रंग का ब्लाउस पहनी हुई थीं। वे काफी सिंपल नज़र आ रही हैं। तेरी मेरी कहानी गाने का टीज़र कल रिलीज किया था जिसके कुछ घंटो बाद ही इसे मिलियन बार देखा गया था। इस गाने में हिमेश रेशमिया और रानू मंडल ने अपनी आवाज़ दी है।