विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Tamannaah Bhatia ने अपने पांचवें सबसे बड़े हीरे की अंगूठी पर तोड़ी चुप्पी, बोली- वो ओपनर था

By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
Published: Tue, 25 Jul 2023 07:10 PM (IST)

Tamannaah Bhatia Diamond एक्ट्रेस की एक पुरानी तस्वीर वायरल हो रही है जिसमे वो चमचमाते हीरे के साथ पोज देती ...और पढ़ें

Tamannaah Bhatia, Largest Diamond Photo Credit Instagram
Tamannaah Bhatia, Largest Diamond Photo Credit Instagram

 

नई दिल्ली, जेएनएन।  Tamannaah Bhatia Diamond: एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) इन दिनों सोशल मीडिया पर एक खास वजह से वायरल हो रही है। दरअसल, एक्ट्रेस की एक पुरानी तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमे वो चमचमाते हीरे के साथ पोज देती हुई नजर आ रही हैं।

तमन्ना ने किया डायमंड रिंग का खुलासा

अभिनेत्री की ये तस्वीर सामने आने के बाद चारों तरफ चर्चा का विषय बन गईं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि उनके पास दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा हीरा है, जो उन्हें राम चरण की पत्नी उपासना कामिनेनी कोनिडेला ने उपहार में दिया था। अब, अभिनेत्री ने आखिरकार वायरल तस्वीर के बारे में पर अपना रिएक्शन दिया है।  

तमन्ना भाटिया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी पांच साल पुरानी फोटो को साझा करते हुए खुलासा किया और बताया है कि ये एक 'बोतल ओपनर' था। उन्होंने मजेदार कैप्शन के साथ लिखा है, "हेट टू ब्रेक इंट टू यू बट वी वर डूइंग ए फ़ोटो शूट विद ए बोतल ओपनर एंड नॉट एन एक्चुअल डायमंड#गर्ल्सलाइकटूक्लिकपिक्स”

क्या उपासना ने तोहफे में दिया था ये हीरा ?

बता दें, राम चरण की वाइफ उपासना ने साल 2019 में इस डायमंड रिंग के साथ तमन्ना भाटिया की फोटो भी शेयर की थी।  इस फोटो के साथ उपासना ने कैप्शन में लिखा था, 'मिसेज प्रोड्यूसर की ओर से सुपर तमन्ना भाटिया के लिए एक गिफ्ट। अभी से आपको मिस कर रही हूं। जल्द ही मिलेंगे।'

वहीं तमन्ना ने इस फोटो को री-शेयर करते हुए उन्हें धन्यवाद कहते हुए लिखा था, 'इस बोतल ओपनर से बहुत सी यादें जुड़ी होंगी। इतने लंबे समय बाद मिलकर बहुत अच्छा लगा, आपसे जल्द मिलने का इंतजार रहेगा आपकी बहुत याद आती है।

एक्ट्रेस की आने वाली फिल्में

एक्ट्रेस रजनीकांत स्टारर फिल्म 'जेलर' में नजर आने वाली हैं। उनकी यह फिल्म अगस्त में रिलीज होने वाली है। हाल ही में 'जेलर' का नया गाना 'कावाला' रिलीज किया गया। ये गाना दर्शकों के बीच काफी वायरल हो रहा है लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं।