विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शादी के लिए तैयार Tamannaah Bhatia और Vijay Verma, आशियाने की तलाश में कपल

By Anu Singh Edited By: Anu Singh
Published: Sat, 23 Nov 2024 07:52 PM (IST)

तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा पिछले कुछ वक्त से अपनी शादी की खबरों को लेकर लाइमलाइट में बने हुए हैं। ...और पढ़ें

जल्द शादी के बंधन में बंधेंगे तमन्ना और विजय (Photo Credit- Instagram)
जल्द शादी के बंधन में बंधेंगे तमन्ना और विजय (Photo Credit- Instagram)

HighLights

  1. तमन्ना और विजय साथ में ढूंढ रहे घर
  2. जल्द शादी के बंधन में बंधेंगे कपल
  3. लस्ट स्टोरी 2 के सेट पर शुरू हुई थी प्रेम कहानी

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर विजय वर्मा इन दिनों फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर टॉक ऑफ द टाउन बने हुए हैं। विजय लंबे काफी समय से एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया को डेट कर रहे हैं। दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं। ऐसे में उनके फैंस चाहते हैं कि कपल जल्द से जल्द शादी रचा ले। इस बीच दोनों की शादी को लेकर एक गुड न्यूज सामने आ रही है। लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों जल्द ही शादी रचाने वाले हैं। आइए जानते हैं इस रिपोर्ट में क्या बताया गया।

विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया लेंगे घर?

123Telugu की एक रिपोर्ट के अनुसार, तमन्ना और विजय मुंबई में एक आलीशान घर की तलाश कर रहे हैं और वे साल 2025 में सात फेरे ले सकते हैं। शादी करने के बाद दोनों नए घर में शिफ्ट होंगे। हालांकि कपल के तरफ से इस खबर पर कोई बयान सामने नहीं आया है। इस खबर के बाद से फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। दोनों अपने प्यार को लेकर काफी वोकल रहते हैं।

Photo Credit- Instagram

ये भी पढ़ें- पति Fahad Ahmad की हार पर बौखलाईं Swara Bhaskar, इलेक्शन कमिशन से मांग रहीं जवाब

बॉलीवुड में कमाल दिखा रहीं तमन्ना

तमन्ना कई सालों से बॉलीवुड और टॉलीवुड दोनों ही इंडस्ट्री में एक्टिवली काम कर रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। इन दिनों वो फिल्मों से ज्यादा अपने डांस वीडियो से पॉपुलर हो रही हैं। हाल ही में श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की मूवी स्त्री 2 रिलीज हुई थी। जिसमें तमन्ना ने 'आज की रात' गाने पर ऐसा डांस किया था कि लोग उनके कायल हो गए थे।

Photo Credit- Instagram

विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया की लव स्टोरी

पिछले साल 2023 में दोनों ने अपने रिश्ते को कंफर्म किया था। अपने रिश्ते पर बात करते हुए तमन्ना ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें विजय वर्मा पर पूरा भरोसा है। रोमांस पर बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा, ‘मुझे पता है कि विजय मेरा पूरा ख्याल रखेंगे इसलिए मैं उनसे बहुत ज्यादा प्यार करती हूं।’ फिल्म ‘लस्ट स्टोरी 2’ में दोनों को पहली बार साथ देखा गया था। कहा जाता इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान ही दोनों करीब आए थे।

ये भी पढ़ें- 5 मिलियन फॉलोअर्स वाले Ajaz khan का निकल गया दम, Bigg Boss के एक्स कंटेस्टेंट को मिले महज इतने वोट्स