Move to Jagran APP

करीना और सैफ़ के लाड़ले तैमूर ने थामा गिटार, तस्वीरें देखकर आपको आ जायेगा उनपे प्यार

सैफ़ अली ख़ान पहले तैमूर को मिल रही मीडिया अटेंशन से थोड़े परेशान थे। लेकिन, अब वो कहते हैं कि ये लोगों का प्यार है और अगर वो बहुत ज़्यादा परेशान न करें तो तैमूर..

By Hirendra JEdited By: Published: Wed, 23 Jan 2019 08:44 AM (IST)Updated: Fri, 25 Jan 2019 07:56 AM (IST)
करीना और सैफ़ के लाड़ले तैमूर ने थामा गिटार, तस्वीरें देखकर आपको आ जायेगा उनपे प्यार
करीना और सैफ़ के लाड़ले तैमूर ने थामा गिटार, तस्वीरें देखकर आपको आ जायेगा उनपे प्यार

मुंबई। सैफ़ अली ख़ान और करीना कपूर ख़ान के बेटे तैमूर की लोकप्रियता गज़ब की है। आये दिन उनकी नयी- नयी तस्वीरें सामने आती हैं और वाइरल होती रहती हैं। सैफ़ के परिवार का हर सदस्य सेलिब्रिटी है और इन दिनों उनकी बेटी सारा अली ख़ान और लाड़ले तैमूर जम कर सुर्खियां बटोर रहे हैं।

loksabha election banner

एक बार फिर तैमूर की कुछ नयी तस्वीरें सामने आयी हैं जिनमें तैमूर गिटार थामे नज़र आ रहे हैं। इस गिटार को खिलौना कहना ज़्यादा अच्छा होगा। तैमूर के साथ सैफ़ अली ख़ान और करीना भी नज़र आ रही हैं। लगता है पूरा परिवार आउटिंग पर निकला है। तस्वीर में करीना भी बेहद कूल नज़र आ रही हैं तो सैफ़ भी काफी रिलैक्स मूड में हैं।

यह भी पढ़ें: जानिये किसके कहने पर छोड़ देंगी सपना चौधरी अपना करियर, दोस्ती के साइड इफेक्ट के लिए तैयार

तैमूर चाहे झूला झूलें या फिर घुड़सवारी करें वो कैमरे की निगाह में रहते हैं। उनका हर अंदाज़ सोशल मीडिया में काफी पसंद किया जाता है। आप देख सकते हैं इस तस्वीर में तैमूर ने कितने उत्साह से गिटार थामा हुआ है।

इस बात में शायद ही कोई संदेह है कि तैमूर आज देश के सबसे लोकप्रिय स्टार किड्स बन गए हैं और लगातार दो साल से सुर्खियां बटोर रहे हैं।

सैफ़ और करीना की कोशिश भी यही रहती है कि वो ज़्यादा से ज़्यादा वक़्त तैमूर के साथ गुज़ारे। करीना तो कई बार शूटिंग पर भी तैमूर को साथ लेकर जाती हैं।

यह भी पढ़ें: पापा शाह रुख़ ख़ान से सीखा है अबराम ने ये स्टाइल, मॉम गौरी संग देखें लेटेस्ट तस्वीरें

सैफ़ अली ख़ान पहले तैमूर को मिल रही मीडिया अटेंशन से थोड़े परेशान थे। लेकिन, अब वो कहते हैं कि ये लोगों का प्यार है और अगर वो बहुत ज़्यादा परेशान न करें तो तैमूर की फोटो खींचने वाले से उन्हें कोई परेशानी नहीं है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.