Move to Jagran APP

नन्हें तैमूर का पशु प्रेम देखा आपने, गाय को घास खिलाते कैमरे में हुए कैद, देखें तस्वीरें

और मंगलवार को तो तैमूर के नाम का खिलौना भी बाज़ार में आ गया है।

By Hirendra JEdited By: Published: Wed, 21 Nov 2018 03:12 PM (IST)Updated: Thu, 22 Nov 2018 07:09 AM (IST)
नन्हें तैमूर का पशु प्रेम देखा आपने, गाय को घास खिलाते कैमरे में हुए कैद, देखें तस्वीरें
नन्हें तैमूर का पशु प्रेम देखा आपने, गाय को घास खिलाते कैमरे में हुए कैद, देखें तस्वीरें

मुंबई। शायद ही ऐसा कोई दिन होगा जब सैफ़ अली ख़ान और करीना के बेटे तैमूर अली ख़ान सुर्ख़ियों में ना रहते हों। निःसंदेह तैमूर देश के सबसे लोकप्रिय स्टारकिड्स में से एक हैं। नन्हें तैमूर की जो लेटेस्ट तस्वीरें सामने आई हैं उनमें उनका एक अलग अंदाज़ देखा जा सकता है।

loksabha election banner

दरअसल, इन तस्वीरों में तैमूर का पशु प्रेम देखा जा सकता है। गाय को घास खिलाने की कोशिश करते हुए तैमूर बेहद खुश नज़र आ रहे हैं। इसमें कोई शक नहीं है कि तैमूर अली ख़ान की फ़ैन फ़ॉलोइंग उनके सुपरस्टार पिता सैफ़ अली ख़ान और स्टाइलिश मॉम करीना कपूर ख़ान से कहीं ज़्यादा है। दो साल पहले इस दुनिया में आए तैमूर ने अपनी क्यूटनेस से सभी का दिल जीता  है, ये कहीं दिख जाए और आपकी नज़रें इनसे हट जाए ऐसा हो ही नहीं सकता। मीडिया के कैमरे भी लगातार तैमूर के पीछे लगे रहते हैं! बहरहाल, आप देख सकते हैं तैमूर किसी केयरटेकर की गोद में हैं और गाय को देखकर बहुत खुश हो गए हैं।

यह भी पढ़ें: 80 साल की हुईं सलमान ख़ान की दूसरी मां हेलन, संघर्ष जानकर हिल जायेंगे आप

यह तस्वीरें तैमूर के घर के पास किसी आश्रम से आई हैं! तैमूर रोज़ की तरह आउटिंग पर निकले थे तो आज उनका ध्यान गाय की तरफ गया तो वो उनको देखकर मचल गए और फिर उनके साथ जो केयरटेकर था वो उन्हें लेकर गाय के पास ले गया और तैमूर ने गाय को घास खिलाने की कोशिश की और खिलाया भी।

तैमूर इस दौरान बेहद खुश नज़र आये। फोटोग्राफरों ने भी इस मौके को अपने कैमरे में कैद करने का कोई मौका नहीं छोड़ा!

यह भी पढ़ें: बेटी आराध्या ने दिया मॉम ऐश्वर्या राय बच्चन को ये स्पेशल क्राउन, तस्वीरों में देखें दोनों का प्यार

तैमूर के बारे में आप जानते ही हैं कि वो लगातार सुर्ख़ियों में बने रहते हैं और मंगलवार को तो तैमूर के नाम का खिलौना भी बाज़ार में आ गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.