विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 27, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Munmun Dutta की रियल में रहे हैं कई 'जेठालाल', शादीशुदा दोस्तों ने बयां किया है हाल-ए-दिल

By Karishma LalwaniEdited By:
Published: Tue, 27 Sep 2022 09:51 AM (IST)Updated: Tue, 27 Sep 2022 10:02 AM (IST)

Taarak Mehta ka Ooltah Chashmahशो में जेठालाल का बबीता जी के प्रति प्रेम सबने देखा है। शादीशुदा होते हुए भी ...और पढ़ें

Symbolic Image of TMKOC Fame Munmun Dutta
Symbolic Image of TMKOC Fame Munmun Dutta

नई दिल्ली, जेएनएन। 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' टीवी की दुनिया का ऐसा शो है, जिसे लगभग हर कोई देखना पसंद करता है। टीआरपी की लिस्ट में अक्सर ही टॉप पर बने रहने वाला यह शो हर वक्त दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए तैयार रहता है। शो के सभी कैरेक्टर्स की अपनी इम्पोर्टेंस है। बच्चों की मस्ती से लेकर जेठालाल की बबीता के साथ फ्लर्टिंग ऑडियंस को खूब पसंद आती है। जेठालाल का बबीता जी की तरफ झुकाव अपने आप में एक अलग कहानी बयां करती है। जो काम जेठालाल दया के कहने पर तक नहीं करते, वह बबीता जी के प्यार से कहने पर कर देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिर्फ शो में ही नहीं बल्कि असल जिंदगी में भी शादीशुदा लोगों को बबीता जी यानी कि मुनमुन दत्ता पर क्रश रहा है। मुनमुन दत्ता की रील लाइफ उनकी रियल लाइफ से कुछ-कुछ मिलती है।

क्रश बताने पर मुनमुन दत्ता देती हैं ये जवाब

एक इंटरव्यू में मुनमुन दत्ता ने इस बात का जिक्र किया था कि उनके कई शादीशुदा दोस्तों को उन पर क्रश रहा है। वह उनके साथ फ्लर्ट करते थे लेकिन वह भी बेबाकी से जवाब दे देती थीं। दत्ता ने बताया कि उनके कई दोस्त हैं जो उन्हें पसंद करते हैं, वह उन्हें अपना क्रश बताते हैं। इस पर मुनमुन कहती हैं कि आखिर किस औरत को इस तरह का अटेंशन पसंद नहीं आएगा। मुझे बहुत तारीफें मिलती हैं।

मेरे कई दोस्तों को मुझपर क्रश है। लेकिन ये कोई नुकसान पहुंचाने वाले दोस्त नहीं हैं। मुनमुन दत्ता ने कहा कि जब उनके दोस्त उन्हें कहते हैं कि वह उनका क्रश हैं, तो वह भी 'ठीक है' कहकर बात का जवाब दे देती हैं।

View this post on Instagram

A post shared by 𝐌𝐔𝐍𝐌𝐔𝐍 𝐃𝐔𝐓𝐓𝐀 🧚🏻‍♀️🦋 (@mmoonstar)

घर-घर में फेमस हैं बबीता जी

मुनमुन दत्ता ने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद 'हम सब बाराती' सीरियल से एक्टिंग डेब्यू किया था। यहां से उन्हें कुछ खास पहचान नहीं मिली लेकिन इस शो ने उनके लिए दूसरे सीरियल करने के रास्ते खोल दिए थे। मुनमुन दत्ता ने इसके बाद 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बबीता जी का रोल निभाना शुरू किया। आज इस शो को 14 साल हो गए हैं और मुनमुन ने भी लगभग 14 साल इंडस्ट्री में पूरे कर लिए हैं। मुनमुन दत्ता को बबीता जी के किरदार ने घर-घर में नई पहचान दी है।

यह भी पढ़ें: Priyanka Chopra ने दिखाई अपनी बेबी गर्ल की झलक, डॉटर्स डे पर डैडी के साथ वाली यह फोटो शेयर कर कही ये बात

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।