विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 27, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Priyanka Chopra ने दिखाई अपनी बेबी गर्ल की झलक, डॉटर्स डे पर डैडी के साथ वाली यह फोटो शेयर कर कही ये बात

By Karishma LalwaniEdited By:
Published: Tue, 27 Sep 2022 08:53 AM (IST)

Priyanka Chopra Photo एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपने पिता अशोक चोपड़ा के बहुत करीब रही हैं। इतनी कि उन्होंने अपने हाथ ...और पढ़ें

Symbolic Image of Actress Priyanka Chopra Jonas
Symbolic Image of Actress Priyanka Chopra Jonas

नई दिल्ली, जेएनएन। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस एक क्यूट सी बच्ची के पैरेंट्स हैं। मिसेज जोनस अक्सर ही अपनी बेटी माल्ती मैरी के साथ मोमेंट्स को कैप्चर कर फैंस के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। प्रियंका की ही तरह उनकी बेटी की भी अच्छी फैन फोलोइंग है। इसलिए तो एक्ट्रेस के कमेंट बॉक्स सेक्शन में बेटी के लिए भी प्यारे-प्यारे कमेंट्स आते रहते हैं। रीसेंट्ली प्रियंका ने डॉटर्स डे स्पेशल पर अपनी बेटी की तस्वीर शेयर की। इसी के साथ उन्होंने अपने दिवंगत पिता अशोक चोपड़ा के साथ डांस की एक मेमोरी शेयर की।

डैडी के साथ डांस करते हुए प्रियंका ने शेयर की फोटो

देसी गर्ल के नाम से मशहूर प्रियंका ने अपने फादर के साथ एक पुरानी तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन किया कि डॉटर्स डे पर एक दिन से लेट हूं लेकिन मेरी नजरों में हर दिन इंटरनेशनल डॉटर्स डे है। माल्ती के साथ प्रियंका ने क्लोज अप फोटो शएयर की है। वहीं, डैडी अशोक चोपड़ा के साथ प्रियंका ने घर के एक फंक्शन की तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह दोनों डांस कर रहे हैं। अपने पिता के साथ प्रियंका की तस्वीर उन कई हाउस पार्टियों में से एक की एक झलक है, जो उनके माता-पिता अपने समय के दौरान सेना में डॉक्टरों के रूप में काम करते थे।

प्रियंका चोपड़ा वर्क फ्रिंट

मिसेज जोनस के वर्क फ्रंट की बात करें, तो वह कई फिल्मों में नजर आने वाली हैं। हाल ही में प्रियंका ने न्यू यॉर्क में ग्लोबल सिटीजन फेस्टिवल होस्ट किया था। इसके बाद एक्ट्रेस की पाइपलाइन में कई हॉलीवुड और बॉलीवुड के प्रोजेक्ट्स हैं। प्रियंका को रूसो ब्रदर्स की वेब सीरीज 'सिटाडेल' में देखा जाएगा। इसके अलावा वह 'इट्स ऑल कमिंग बैक' और 'एंडिंग थिंग्स' फिल्म में नजर आएंगी। सात समुंदर पार जाकर बसने के बाद भी प्रियंका का हिंदी सिनेमा के प्रति प्यार कम नहीं हुआ है। वह बॉलीवुड की 'जी ले जरा' में भी देखी जाएंगी। यह मल्टीस्टारर मूवी होगी, जिसमें ग्लोबल स्टार प्रियंका के अलावा कटरीना कैफ और आलिया भट्ट भी होंगी।

यह भी पढ़ें: Madhuri Dixit Photos: माधुरी दीक्षित की ये फोटो देख फटी रह गई फैंस की आंखें, यूजर्स बोले- 'ऐसी खूबसूरती के लिए...'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।