'मैं इंफ्लुएंसर नहीं...', Kanpur JFF में Taapsee Pannu ने बताई सोशल मीडिया से दूरी की वजह; मेकर्स से की अपील
तापसी पन्नू इस वक्त फिल्म गांधारी को लेकर तारीफ बटोर रही हैं। हाल ही में कानपुर में जागरण फिल्म फेस्टिवल 2026 में पहुंचीं तापसी ने महिला केंद्रित फिल्मों पर बात की और साथ ही सोशल मीडिया से दूरी की वजह बताई।

कानपुर में जागरण फिल्म फेस्टिवल पहुंचीं तापसी पन्नू/ फोटो: जागरण
HighLights
कानपुर में जागरण फिल्म फेस्टिवल अटेंड करने पहुंची तापसी
गांधारी एक्ट्रेस ने महिला केंद्रित फिल्मों पर की खुलकर बात
जागरण फिल्म फेस्टिवल के मंच को बताया मेकर्स के लिए इंपोर्टेंट
विवेक मिश्र,कानपुर। पिंक, थप्पड़ और मुल्क जैसी फिल्मों से महिला सशक्तीकरण को नई परिभाषा देने वाली बालीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू ने अपने दमदार अभिनय से साबित किया है कि कहानी अब हीरो के कंधे नहीं बल्कि किरदार पर चलती है। रेव थ्री में आयोजित तीन दिवसीय जागरण फिल्म फेस्टिवल में दर्शकों के बीच पहुंचीं तापसी ने कहा कि यूपी में कई फिल्मों की शूटिंग की है।
दर्शक सिनेमा को दिल से प्यार देते हैं। इंटरनेट मीडिया से दूरी बनाए रखने के सवालों पर उन्होंने कहा कि मैं इसलिए दूर रहती हूं, जब मेरी फिल्म आए तो लोग उसे जिज्ञासा से देखें। मैं एक्टर हूं, इंफ्लुएंसर नहीं। मेरा काम फिल्मों में अभिनय करना है न कि कंटेंट बनाना। जागरण संवाददाता विवेक मिश्र को दिए साक्षात्कार में अभिनेत्री तापसी ने सवालों के बेबाकी से जवाब दिए।
कानपुर और जेएफएफ में आकर कैसा लग रहा है?
पहले कई शहरों में हुए जागरण फिल्म फेस्टिवल में जा चुकी हूं। पहली बार कानपुर आकर अच्छा लगा। यहां के लोग काफी खुशमिजाज हैं। जेएफएफ एक या दो शहरों तक सीमित नहीं है। विभिन्न शहरों में ये फेस्टिवल होने से पता चलता है कि वहां सिनेमा का क्या स्तर है। दर्शक क्या देख रहे हैं और क्या देखना चाहते हैं। वहीं से सिनेमा की सही नब्ज पता चलती है। छोटे व बड़े फिल्म निर्माताओं को दर्शक चाहिए होते हैं। जेएफएफ जैसे मंच पर उन्हें दर्शक मिलते हैं। जेएफएफ जैसे मंच छोटे फिल्म निर्माताओं के लिए आगे बढ़ने का जरिया बनते हैं।

आपने यूपी में कौन सी फिल्मों की शूटिंग की और कैसा अनुभव रहा?
मेरा यूपी से अच्छा जुड़ाव रहा है। यूपी के विभिन्न शहरों में फिल्म मुल्क, थप्पड़, सांड़ की आंख की शूटिंग की है। अच्छा अनुभव रहा।
मजबूत महिला किरदार वाली पिंक, थप्पड़, रश्मी रॉकेट जैसी फिल्मों को आपने प्राथमिकता दी, कोई खास वजह?
फिल्म इंडस्ट्री में महिलाओं को मुख्य भूमिका में कम रखा जाता है। महिलाओं की फिल्म के लिए बजट कम मिलता है। मजबूत महिला प्रधान फिल्मों में अभिनय करने के बाद अब समाज में बदलाव ये देख रही हूं कि लड़कियां अब जिंदगी की बागडोर अपने हाथों में लेने को तैयार हैं। इसमें इंटरनेट मीडिया बड़ा योगदान मानती हूं, क्योंकि हर हाथ में फोन है और वे अपनी बात सही मंच पर रखती है।

आप रील लाइफ से हटकर वास्तविक जीवन में क्या चुनौती मानती हैं?
रियल लाइफ में चुनौती ये है कि लोग समझते हैं कि मैं एक्शन व सीरियस रोल ही कर सकती हूं। मैं कॉमेडी व प्रेम आधारित कहानियों वाली फिल्मों में भी अभिनय कर सकती हूं, इसलिए मुझे गंभीर किरदार वाले फिल्मों तक सीमित न समझा जाए। मौका मिलने पर हर किरदार निभाने को तैयार हूं।
- सुबह 9:45 बजे से : मनीष चौबे द्वारा निर्देशित डाक्यूमेंट्री फिल्म मदर आफ मैनी हैंड्स।
- सुबह 10:45 बजे से : जेसी मौसल्लम द्वारा निर्देशित शार्ट फिल्म फाक्स बिजोक्स व गुलशन कुमार निर्देशित होप इन द शैडेाज।
- सुबह 11:45 बजे से : श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी वार ड्रामा 'इक्कीस।
- दोपहर 2:30 बजे से : सलमान खान की फिल्म दंबग-3 और एकता कपूर की फिल्म वीरे दी वेडिंग में निर्माता रहे प्रोड्यूसर व एक्टर निखिल द्विवेदी का संवाद सत्र।
- दोपहर 3:30 बजे से : प्रवीण मोरछले द्वारा निर्देशित एक स्वतंत्र भारतीय-फ्रेंच ड्रामा फिल्म व्हाइट स्नो।
- शाम 5:15 बजे से : डा. ओमेन्द्र कुमार निर्देशित शार्ट फिल्म गुजारिश, किरन केआर द्वारा निर्देशित कलावयू, अरविन द्वारा निर्देशित शार्ट फिल्म अगापितो।
- शाम 6:30 बजे से : फिल्म निर्देशक आशुतोष गोवरिकर की फिल्म लगान के 25 साल पूरे होने पर विशेष स्क्रीनिंग।
देश के सबसे लोकप्रिय फिल्म फेस्टिवल्स में से एक जागरण फिल्म फेस्टिवल दिल्ली के बाद अब कानपुर पहुंच चुका है। जहां इस फेस्टिवल का आगाज 4 सितंबर को हुआ और छह सितंबर तक ये चलेगा।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।