विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अंबानी की पार्टी में मेहमानों को सर्व की गई 500 के नोटों से सजी स्वीट डिश! देखें वायरल तस्वीर

By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
Published: Mon, 03 Apr 2023 03:17 PM (IST)

मुंबई में दो दिनों तक स्टार स्टडेड अंबानी परिवार की पार्टी का आयोजन किया गया जिसमें कई सितारों की परफॉर्मेंस ...और पढ़ें

File Photo of Mukesh and Nita Ambani from NMACC (Right) and Daulat KI Chaat (Left)
File Photo of Mukesh and Nita Ambani from NMACC (Right) and Daulat KI Chaat (Left)

नई दिल्ली, जेएनएन। मुंबई में आयोजित किए गए स्टार स्टडेड नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (एनएमएसीसी) में दो दिनों तक सितारों का हुजूम देखने को मिला। इवेंट की ग्लैमरस तस्वीरों के बाद अब खाने पीने की फोटो सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही है। एक तरफ मेहमानों को चांदी की थाली में शाही व्यंजन परोसा गया, तो दूसरी ओर नोटों की गड्ढी के साथ उनके लिए प्लेट तैयार की गई।

मेहमानों को परोसी नोटों वाली थाली

जी हां, यह बिलकुल सच है। अंबानी परिवार की पार्टी में मेहमानों को 500 रुपये के नोटों के साथ स्वीट डिश परोसी गई। यह तस्वीर सामने आने के बाद लोग हैरान हैं कि क्या सच में ऐसा है। क्या सच में मुकेश अंबानी ने खाने की चीजों में नोट लगवाए थे? तो चलिये इस बात से पर्दा उठाते हैं, और आपको बताते हैं कि फोटो बिलकुल असली है।

फंक्शन में मेहमानों के लिए स्वीट डिश तैयार की गई थी, उसमें से एक में 500-500 के नोट रखे गए थे। फोटो को जर्मन लार्किन ने शेयर किया।

इसलिए रखी गई पार्टी में नोटों वाली डिश

हालांकि, यह फोटो असली है लेकिन नोट नकली हैं। वहीं, अंबानी परिवार द्वारा ऐसा करने के पीछे एक बड़ी वजह सामने आई है। जिस डिश के साथ 500-500 के नोट रखे गए, उसका नाम 'दौलत की चाट' है। यह नॉर्थ इंडिया की फेमस स्वीट डिश है। खासकर लखनऊ, वाराणसी और दिल्ली में यह डिश ज्यादा पसंद की जाती है।

अब क्योंकि डिश का नाम ही 'दौलत की चाट' है, इसलिए अंबानी परिवार ने पार्टी में परोसी गई इस डिश को दौलत से ही सजाया था।

चांदी की थाली में परोसा गया शाही व्यंजन

एनएमएसीसी इवेंट में मेहमानों को चांदी की थाली में खाना परोसा गया था। खाना भी अलग-अलग वैरायटी के व्यंजन को लेते हुए था। महीप कपूर ने मेहमानों के लिए तैयार की गई थाली की फोटो शेयर की, जिसमें देखा जा सकता है कि नौ अलग तरह की दाल के साथ ही रोटी, डेजर्ट और बहुत कुछ परोसा गया।