विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Swatantrya Veer Savarkar में अंकिता लोखंडे को कास्ट नहीं करना चाहते थे Randeep Hooda, एक्ट्रेस ने बताई ये थी वजह

Published: Mon, 11 Mar 2024 10:26 PM (IST)

बिग बॉस 17 में अपना जलवा दिखाने के बाद अब अंकिता लोखंडे जल्द रणदीप हुड्डा के साथ फिल्म स्वातंत्र्य वीर ...और पढ़ें

अंकिता लोखंडे और रणदीप हुड्डा (Photo Credit: Instagram)
अंकिता लोखंडे और रणदीप हुड्डा (Photo Credit: Instagram)

HighLights

  1. स्वातंत्र्य वीर सावरकर में नजर आएंगी अंकिता
  2. रणदीप हुड्डा एक्ट्रेस को नहीं करना चाहते थे कास्ट
  3. अंकिता ने खुद बताई वजह

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस 17 का हिस्सा बनने के बाद अंकिता लोखंडे लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। अब वह जल्द ही रणदीप हुड्डा के साथ फिल्म 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' में नजर आने वाली हैं। अब हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने यह खुलासा किया है कि रणदीप हुड्डा शुरू में नहीं चाहते थे कि अंकिता फिल्म का हिस्सा बनें। इसके साथ ही उन्होंने इसकी वजह भी बताई है।

रणदीप नहीं चाहते थे अंकिता बने फिल्म का हिस्सा

रणदीप हुड्डा और अंकिता लोखंडे समेत फिल्म 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' की पूरी टीम इस समय मूवी के प्रमोशन में व्यस्त है। इसी दौरान उन्होंने एक इवेंट में मराठी में बताया कि रणदीप ने मुझसे कहा था कि मुझे नहीं लगता कि मैं फिल्म में आपको कास्ट करना चाहता हूं। तो मैंने पूछा क्यों सर? तो उन्होंने कहा कि तुम इस कैरेक्टर के लिए ज्यादा खूबसूरत हो, तो मैंने कहा कि प्लीज ऐसा मत कहिए'।

यह भी पढ़ें: Swatantrya Veer Savarkar Trailer: रणदीप हुड्डा की फिल्म का दमदार ट्रेलर रिलीज, यमुनाबाई बन छाईं Ankita Lokhande

View this post on Instagram

A post shared by Randeep Hooda (@randeephooda)

इसके आगे अंकिता ने कहा, 'उन्होंने फिल्म पर बहुत ज्यादा रिसर्च की हुई थी, वह इस बात को लेकर काफी श्योर थे कि उन्हें फिल्म में क्या चाहिए और क्या नहीं। रणदीप को यह पता था कि यमुनाबाई के लिए उन्हें क्या चाहिए। बता दें कि इस मूवी में अंकिता यमुनाबाई सावरकर का किरदार निभा रही हैं।

वहीं, इस मूवी का निर्देशन रणदीप हुड्डा ने किया है और इसे रणदीप और उत्कर्ष नैथानी ने मिलकर लिखा है। बता दें कि यह मूवी 22 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

बिग बॉस में आई थीं नजर

बिग बॉस 17 के बाद ये अंकिता लोखंडे का पहला प्रोजेक्ट है। बता दें कि सलमान खान के रियलिटी शो में एक्ट्रेस पति विक्की जैन के साथ नजर आई थीं। इस शो में उन्होंने टॉप 4 में अपनी जगह बनाई थी। शो में उनका शानदार सफर देखने को मिला।

यह भी पढ़ें: Swatantrya Veer Savarkar को प्रोपेगेंडा फिल्म बताने पर Randeep Hooda ने तोड़ी चुप्पी, कह दी ये बड़ी बात