कैमरों को देख हाथ हिलाने लगे Sunny Leone के बेटे, सोशल मीडिया में बटोर रहे हैं खूब सुर्खियां
सनी के नन्हें ट्विन्स नोआ वेबर सिंह और अशर वेबर सिंह का ये कैमरा फ्रेंडली व्यवहार सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।
नई दिल्ली,जेएनएन। तैमूर अली ख़ान के बाद अब एक नए स्टार किड ने सुर्खियां बटोरनी शुरू कर दी हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक तस्वीर काफी वायरल हुई थी, जिसमें सनी लियोनी के बेटे नोआ हूबहू तैमूर अली जैसे नज़र आ रहे थे। इसके बाद अब नई तस्वीरें आयी हैं, जिनमें सनी के दूसरे बेटे मीडिया की ओर देख कैमरे में बार-बार फ्लाइंग किस दे कर उनकी तरफ वेव कर रहे हैं । सनी के इन नन्हें ट्विन्स का ये कैमरा फ्रेंडली व्यवहार सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।
आपको बता दें कि सनी लियोनी के तीन बच्चे हैं, जिसमे से बेटी निशा को सनी ने 2017 में गोद लिया था, जबकि दोनों बेटों का जन्म सरोगेसी के ज़रिए 2018 में हुआ। एक का नाम नाम नोआ वेबर सिंह और दूसरे का अशर वेबर सिंह है। फिलहाल दोनों ही बच्चे सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।
सनी अक्सर अपना ज्यादा से ज्यादा समय अपने बच्चों के साथ बिताना पसंद करती हैं, जिसके चलते सनी को अक्सर अपने बच्चों के साथ स्पॉट किया जाता है।
इन तस्वीरों के ज़्यादा वायरल होने की बड़ी वजह यह है कि सनी के बेटे नोआ बिल्कुल तैमूर अली की तरह नज़र आते है और अब तो अशर ने भी मीडिया को देखकर वेव करना शुरू कर दिया है।
यहां भी पढ़ें- Shah Rukh Khan की बीवी Gauri Khan क्यूट बेटे AbRam के साथ हुई चर्च के बाहर स्पॉट, तस्वीरें हुई Viral
इसे देखकर लगता है कि सोशल मीडिया को अपना नया सेंसेशन मिल गया है। सनी लियोनी फिलहाल अपनी आगामी फिल्म ‘ कोकोकोला ’ पर काम कर रही हैं। एक इंटरव्यू के दौरान सनी ने बताया कि वो इस फ़िल्म के लिए उत्तर प्रदेश की स्थानीय भाषा भी सीख रही हैं। फिलहाल सनी अर्जुन पटियाला फिल्म में एक आइटम सांग मे नज़र आने वाली हैं। साथ ही सनी 15 अगस्त को फ़िल्म ‘रंगीला’ से अपना मलयाली डेब्यू भी करने जा रही हैं।