सेलिना जेटली ने सनी लियोन के पति पर लगाया गंभीर आरोप
सेलिना जेटली हाल ही में सनी लियोन और उनके पति डेनियल वेबर को अपने घर से निकालने की वजह से सुर्खियों में थीं। अब यह मामला इतना आगे बढ़ गया है कि सेलिना जेटली कानूनी कार्रवाई तक करने की सोच रही हैं। उन्होंने सनी लियोन के पति डेनियल वेबर पर
नई दिल्ली। सेलिना जेटली हाल ही में सनी लियोन और उनके पति डेनियल वेबर को अपने घर से निकालने की वजह से सुर्खियों में थीं। अब यह मामला इतना आगे बढ़ गया है कि सेलिना जेटली कानूनी कार्रवाई तक करने की सोच रही हैं। उन्होंने सनी लियोन के पति डेनियल वेबर पर अपने लोगों के जरिए धमकाने का आरोप लगाया है।
लेसबियन जोड़े पर बना भारत का पहला एड हुआ वायरल
एक रिपोर्ट के मुताबिक, सेलिना जेटली दोनों को अपना घर किराए पर देकर पछता रही हैं। उन्होंने कहा, 'डेनियल वेबर एक बेहद अक्खड़ शख्स हैं। उन्होंने मेरे पति को कड़े शब्दों वाले मेल भेजे। मैंने सनी लियोनी और उनके पति को अपना घर किराए पर दिया और उसका बदला वो लोग इस तरह चुका रहे हैं। डेनियल वेबर एक विदेशी हैं और अब वो अपने लोगों के जरिए मुझे धमका रहे हैं।'
'उड़ता पंजाब' में करीना कपूर के किरदार का खुलासा
इसके साथ ही सेलिना जेटली ने कहा है कि अब वो किसी भी विदेशी को अपना घर किराए पर नहीं देंगी। हालांकि इन आरोपों पर सनी लियोनी के पति ने कहा, ''हम उन कचरा खबरों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं देंगे, जो दूसरे सेलिब्रिटीज द्वारा खबरों में बने रहने के लिए दी जाती हैं। मेरे बारे में की गई टिप्पणी आधारहीन है। मुझे या सनी, किसी को इसकी परवाह नहीं है। हम यहां काम करने आए हैं और बहुत व्यस्त हैं।'
अभिनेता दिलीप कुमार को मिल सकता है भारत रत्न
हाल ही में आई खबरों के मुताबिक, सनी लियोन और उनके पति डेनियल वेबर ने सेलिना जेटली के घर को काफी गंदा कर रखा था और जब उन्हें ये सब पता चला तो तुरंत दोनों को घर खाली करने का फरमान सुना दिया। सेलिना जेटली ने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें अपने जुड़वां बच्चों के साथ होटल में रहना पड़ा, क्योंकि सनी लियोन और उनके पति ने कहने के बावजूद घर खाली नहीं किया। हालांकि अब तक इस पूरे मामले पर सनी लियोन की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।