Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sunny Leone ने Cannes 2023 के रेड कारपेट पर अपने दिलकश अंदाज से चुराई नींदे, खूबसूरत लुक से नहीं हटेगी नजर

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Thu, 25 May 2023 12:45 PM (IST)

    Sunny Leone Cannes Film Festival 2023 सनी लियोनी इन दिनों कांस फिल्म फेस्टिवल में अपने फैशन का जलवा बिखेर रही हैं। अपनी फिल्म कैनेडी के कांस में प्रीमियर के साथ ही एक्ट्रेस ने अपने लुक से फैंस का दिल चुरा लिया है।

    Hero Image
    Sunny Leone Stuns in Pink Trellis High Thai Slit Gown at Cannes Film Festival 2023/Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। Sunny Leone At Cannes 2023: सनी लियोनी आज बॉलीवुड सिनेमा का एक बड़ा नाम हैं। सोशल मीडिया पर उनके चाहने वालों की कोई कमी नहीं है। एक्ट्रेस भी कभी अपने अभिनय तो कभी अपने फैशन से फैंस का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ती हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हाल ही में सारा अली खान और मौनी रॉय के साथ-साथ बॉलीवुड की बेबी डॉल सनी लियोन ने कांस फिल्म फेस्टिवल 2023 के रेड कारपेट पर अपने हुस्न का जलवा बिखेरा। दरअसल सनी लियोनी की फिल्म 'कैनेडी' का कांस फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर हुआ। इस फिल्म के साथ-साथ एक्ट्रेस ने अपने रेड कारपेट लुक से भी फैंस को अवाक छोड़ दिया।

    बेहद ही गॉर्जियस लुक में नजर आईं सनी लियोनी

    सनी लियोनी का कांस में फोटोशूट देखकर पहले ही फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे थे, लेकिन जब वह रेड कारपेट पर उतरीं तो हर किसी की निगाहें बस एक्ट्रेस पर थम गईं। उन्होंने 'कैनेडी' के निर्देशक अनुराग कश्यप और अपने को-स्टार राहुल भट्ट के साथ कांस फिल्म फेस्टिवल के रेड कारपेट पर उतरीं।

    उन्होंने जहां पहले दिन ग्रीन गाउन और दूसरे दिन बॉडीकॉन ड्रेस में फोटोशूट करवाया, तो वहीं रेड कारपेट के लिए सनी लियोनी ने पिंक रंग का ट्रेल गाउन चुना। थाई हाई स्लिट गाउन में सनी बेहद ही खूबसूरत लग रही थीं।

    बालों में बन, मिनिमल मेकअप के साथ एक्ट्रेस की रेड लिपस्टिक उनके लुक को और भी बेहतरीन बना रही थी। सनी लियोनी की प्यारी सी मुस्कान ने उनके लुक में चार चांद लगा दिए।

    रेड कारपेट पर एक्ट्रेस ने दिए किलर पोज

    सनी लियोनी ने जितनी कांफिडेंटली अपनी ड्रेस रेड कारपेट पर कैरी की, सोशल मीडिया पर उसकी खूब सराहना हो रही है। एक यूजर ने एक्ट्रेस की फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा, "पहली पिक्चर में जो लुक है वह बहुत ही शानदार है"। दूसरे यूजर ने लिखा, "क्या शानदार मोमेंट है ये आपके लिए सनी मैम"।

    अन्य यूजर ने लिखा, "बहुत ही शानदार और फिट एक्ट्रेस हैं सनी लियोनी"। फैंस उनकी पोस्ट पर लाइक के साथ-साथ हार्ट वाले और फायर वाले इमोजी पोस्ट कर रहे हैं। आपको बता दें कि साल 2023 में सनी लियोनी ने अपने रेड कारपेट पर डेब्यू लुक से ही फैंस का दिल जीत लिया है, लोग उनके लुक को अब तक का सबसे शानदार लुक बता रहे हैं।

    comedy show banner