बच्चों के साथ इस अंदाज में नज़र आईं Sunny Leone, क्यूट है बेटे अशर की तस्वीरें
अपनी क्यूट अदाओं से सबको दीवाना कर देने वाले अशर और नोआ फिर एक बार मम्मी सनी लियॉनी के साथ स्पॉट किए गए हैं। इन तस्वीरों में दोनों बेहद क्यूट लग रहे हैं।
नई दिल्ली, जेएनएऩ। बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियॉनी एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जो अपने काम के साथ-साथ अपने परिवार को भी प्राथमिकता देती हैं। यही वजह है कि सनी को आए दिन अपने बच्चों के साथ स्पॉट किया जाता है। हाल ही में सनी की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं जिसमें वो अपने तीनों बच्चों के साथ जुहू स्पॉट हुई हैं।
सनी लियॉनी के ट्विन हमेशा की ही तरह इन तस्वीरों में काफी क्यूट दिखाई दें रहे हैं। इन तस्वीरों में अशर और नोआ ने पिंक कलर की टी-शर्ट और सफेद जॉकर पहने हुए हैं।
सनी लियॉनी के लुक की बात करें तो सनी ने ब्लैक रंग की ढ़ीली टी-शर्ट के साथ मल्टी कलर स्कर्ट पहना हुआ है। लोंग ब्लैक बूट इस लुक में चार चांद लगा रहे हैं। सनी लियॉनी बेटे नोआ को गोद में ली हुई हैं।
यह भी पढ़ें : Sunny leone ने बताया अपना 'फोन नंबर', मुसीबत में पड़ गया दिल्ली वाला लड़का, जानें क्यों?
आपको बता दें कि सनी लियॉनी के ट्विन कई दिनों से सुर्खियों में बने हुए है जिसका पहला कारण है अशर का हूबहू करीना कपूर के बेटे तैमूर की तरह दिखना और दूसरा कारण है इनका मीडिया फ्रेंडली होना। जी हां, हाल ही में एक वीडियों पूरे सोशल मीडिया पर छा गई थी जिसमें सनी के बेटे मीडिया की तरफ बार बार दौड़ कर आ रहे थे, और उनकी तरफ वेव कर रहे थे। इन दोनों का ये क्यूट वीडियो काफी चर्चा में रहा था।
वर्क फ्रंट की बात करें तो सनी जल्द ही हॉरर फिल्म ‘कोकोकोला’ मे मुख्य किरदार निभाती नजर आने वाली हैं। बताया जा रहा है कि सनी अपने इस किरदार के लिए उत्तर प्रदेश की स्थानीय भाषा सीख रही हैं।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप