Sunny leone ने बताया अपना 'फोन नंबर', मुसीबत में पड़ गया दिल्ली वाला लड़का, जानें क्यों?
Sunny leone Phone Number हाल ही में कृति सेनन और दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘अर्जुन पटियाला’ रिलीज हुई है। इस फिल्म में सनी लियोनी भी नजर आई हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। Sunny leone Phone Number: हाल ही में कृति सेनन और दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘अर्जुन पटियाला’ रिलीज हुई है। इस फिल्म में सनी लियोनी भी नजर आई हैं। फिल्म पर्दे पर तो कुछ खास कमाल तो नहीं दिखा पा रही है, लेकिन सनी लियोनी के फोन नबंर की वजह से चर्चा में जरूर आ गई है। इतना ही नहीं सनी लियोनी के नंबर के चक्कर में बात कोर्ट तक पहुंचने वाली है।
अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर माजरा क्या है? चलिए हम बताते हैं...दरअसल, फिल्म में एक सीन है जिसमें सनी, एक्टर को अपना नबंर देती हैं। सनी का नंबर बताना दिल्ली के एक शख्स के लिए मुसीबत बन गया है। क्योंकि वो नबंर दिल्ली के पुनीत अग्रवाल का है। फिल्म रिलीज होने के बाद से पुनीत को रोज 100-150 कॉल आते हैं जो सनी लियोनी से बात करना चाहते हैं। इस वजह से पुनीत काफी परेशान हो गए हैं।
पुनीत इस बात से खासी नराज़ हैं कि उनके नंबर का इस्तेमाल उनसे बिना पूछे किया गया। इस वजह से अब वो मेकर्स के खिलाफ कोर्ट जाना चाहते हैं। दैनिक भास्कर को दिए इंटरव्यू में पुनीत ने कहा, शुक्रवार को सनी लियोनी की फिल्म ‘अर्जुन पटियाला’ रिलीज हुई। फिल्म के एक सीन में वो सह-अभिनेता को अपना नंबर देती हैं जो कि मेरा नंबर है। लोग मेरे पास सनी से बात करने के लिए फोन कर रहे हैं। कुछ लोग तो व्हाट्सएप पर अभद्र भाषा में मैसेज कर रहे हैं।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप