विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फिर Sunny Deol का बॉक्स ऑफिस पर दिखेगा ढाई किलो हाथ का दम, Border 2 के बाद ला रहे हैं नई एक्शन थ्रिलर!

Published: Sat, 07 Feb 2026 05:12 PM (IST)

बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल (Sunny Deol) बॉर्डर 2 के बाद एक बार फिर एक्शन से तहलका मचाने की तैयारी में ...और पढ़ें

सनी देओल की नई एक्शन थ्रिलर मूवी। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

सनी देओल की नई एक्शन थ्रिलर मूवी। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सनी देओल (Sunny Deol) भले ही ज्यादा फिल्में लेकर न आ रहे हों, लेकिन उनकी जो भी फिल्में रिलीज हो रही हैं, वे बड़े पर्दे पर आग लगा रही हैं।

पहले जाट, फिर बॉर्डर 2 और अब सनी देओल एक और फिल्म लेकर आ रहे हैं जो एक हाई ओक्टेन एक्शन ड्रामा होने वाली है। इस बार सनी देओल ने एक्शन मूवी किल का निर्देशन करने वाले निखिल नागेश भट्ट के साथ हाथ मिलाया है। 

किल डायरेक्टर संग सनी की नई फिल्म?

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, सनी देओल और निखिल नागेश भट्ट ने एक हाई ओक्टेन फिल्म लाने की तैयारी में हैं। फिल्म को लेकर काम भी शुरू हो गया है और 2026 के मिड में इसकी शूटिंग भी शुरू हो सकती है। बताया जा रहा है कि यह एक बिग स्केल की एक्शन फिल्म होने वाली है जिसे देख दर्शक सीटी बजाने के लिए मजबूर हो जाएंगे।

Sunny Deol

इस फिल्म में सनी देओल एकदम अलग अवतार में नजर आने वाले हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो साउथ इंडियन स्टूडियो के साथ मिलकर बॉलीवुड के प्रोड्यूसर फिल्म का निर्माण करेंगे। सनी के अलावा बाकी स्टार कास्ट के बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। अभी तक मेकर्स या फिर स्टार्स ने भी इसको लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 और टॉक्सिक की लड़ाई में सनी पाजी ने चलाया शातिर दिमाग, तुरंत बदल डाली गबरू की रिलीज डेट

बॉर्डर 2 का बॉक्स ऑफिस पर राज

सनी देओल को हाल ही में अनुराग सिंह निर्देशित वॉर ड्रामा बॉर्डर 2 (Border 2) में देखा गया। यह फिल्म उनकी आइकॉनिक वॉर ड्रामा बॉर्डर का सीक्वल है जिसमें सनी ने ही लीड रोल निभाया था। फिल्म रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है। 20 दिन के अंदर ही फिल्म ने 300 करोड़ के ऊपर कारोबार कर लिया है और यह नंबर दिन के साथ आगे बढ़ता जा रहा है। 

Sunny Deol Movie

सनी देओल की अपकमिंग मूवीज

बॉर्डर 2 के बाद सनी देओल की फिल्म गबरू रिलीज होने वाली है। यह फिल्म पहले मार्च में रिलीज होनी थी, लेकिन बताया जा रहा है कि इसे टाल दिया गया है। इसके अलावा सनी के पास लाहौर 1947 फिल्म भी है। 

यह भी पढ़ें- Ranveer Singh पर भारी पड़ गए 68 साल के Sunny Deol, धुरंधर की कामयाबी भी 'हमजा' को नहीं बना पाई नंबर 1