विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Ranveer Singh पर भारी पड़ गए 68 साल के Sunny Deol, धुरंधर की कामयाबी भी 'हमजा' को नहीं बना पाई नंबर 1

Published: Thu, 05 Feb 2026 02:05 PM (IST)

धुरंधर की कामयाबी के बावजूद रणवीर सिंह (Ranveer Singh) दिग्गज अभिनेता सनी देओल (Sunny Deol) को पछाड़ पाने में कामयाब ...और पढ़ें

सनी देओल ने रणवीर सिंह को दी पटखनी। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

सनी देओल ने रणवीर सिंह को दी पटखनी। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने 'हमजा' बनकर धुरंधर (Dhurandhar) से धांसू कमबैक किया और दुनियाभर में उनकी ही चर्चाएं शुरू हो गईं। फिल्म की कामयाबी ने रणवीर को चमका दिया। मगर वह नंबर 1 नहीं बन पाए।

आदित्य धर निर्देशित धुरंधर की ताबड़तोड़ कामयाबी भी रणवीर सिंह को नंबर 1 नहीं बना पाई। अभिनेता को किसी और ने नहीं, बल्कि 68 साल के अभिनेता सनी देओल (Sunny Deol) ने पीछे कर दिया।

रणवीर को पछाड़ नंबर 1 बने सनी पाजी

भले ही सनी देओल की बॉर्डर 2, धुरंधर से पीछे हो लेकिन एक मामले में अभिनेता, रणवीर सिंह से आगे निकल गए हैं। उन्होंने रणवीर, अक्षय खन्ना, दिलजीत दोसांझ और वरुण धवन को पछाड़ नंबर 1 स्थान पर अपनी जगह कायम कर ली है। दरअसल, इस हफ्ते IMDb ने मोस्ट पॉपुलर इंडियन सेलिब्रिटीज की लिस्ट जारी की है, जिसमें नंबर 1 पर सनी देओल हैं।

Sunny Deol

रणवीर से आगे निकलीं सारा अर्जुन

इस लिस्ट में धुरंधर के चार सितारे हैं। अगर आपको लग रहा है कि सनी के बाद दूसरे सबसे पॉपुलर सेलिब्रिटी रणवीर हैं? तो आप गलत हैं। दूसरे पायदान पर जगह बनाने वालीं 20 साल की एक्ट्रेस सारा अर्जुन (Sara Arjun) हैं। पॉपुलर इंडियन सेलिब्रिटीज की लिस्ट में रणवीर सातवें नंबर पर हैं।

लिस्ट में अक्षय खन्ना इस नंबर पर

वहीं, धुरंधर के डायरेक्टर 10वें, रहमान डकैत उर्फ अक्षय खन्ना 15वें, मर्दानी 3 एक्ट्रेस मल्लिका प्रसाद सिन्हा 21वें, वरुण धवन 24वें, जानकी बोडीवाला 25वें, धुरंधर एक्ट्रेस सौम्या टंडन 28वें, भूमि पेडनेकर 34वें, समारा तिजोरी 36वें, राही अनिल बर्वे 38वें, आर माधवन 39वें और दिलजीत दोसांझ 49वें नंबर पर हैं।

यह भी पढ़ें- हॉलीवुड की धुन, हम्जा का ता था-थैया, देसी बीट्स छोड़ अब इंटरनेशनल लेवल पर होगा Dhurandhar 2 का धमाका?

 

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by IMDb India (@imdb_in)

रणवीर सिंह का वर्क फ्रंट

धुरंधर, रणवीर सिंह की हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म है। इस फिल्म ने दुनियाभर में 1300 करोड़ से ऊपर का कारोबार किया है। हाल ही में, फिल्म के दूसरे पार्ट का टीजर भी रिलीज किया गया जिसमें रणवीर का धांसू लुक देखा गया। फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

यह भी पढ़ें- क्या Dhurandhar के शूट के लिए रणवीर सिंह ने इस्तेमाल की 3 वैनिटी वैन? वायरल एंड क्रेडिट में खुल गई पोल