विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Border 2 का दुनियाभर में अचानक बदला समीकरण, 14वें दिन मेकर्स के हाथ लगी बस इतनी कमाई

Published: Fri, 06 Feb 2026 03:16 PM (IST)

Border 2 Box Office: 'धुरंधर' के बाद बॉलीवुड में अगर किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन प्रदर्शन रहा है, ...और पढ़ें

बॉर्डर 2 वर्ल्डवाइड डे 14 कलेक्शन/ फोटो- Instagram

बॉर्डर 2 वर्ल्डवाइड डे 14 कलेक्शन/ फोटो- Instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सनी देओल और वरुण धवन की वॉर ड्रामा फिल्म 'बॉर्डर 2' (Border 2) को घरेलू बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ वर्ल्डवाइड भी अच्छी शुरुआत मिली थी। हालांकि, 'धुरंधर' की तरह सनी पाजी की फिल्म को भी पाकिस्तान और गल्फ कंट्रीज में बैन किया गया था।

पहले दिन 'धुरंधर' को पीछे छोड़ते हुए मूवी ने दुनियाभर में 43 करोड़ से ज्यादा का खाता खोला था। लेकिन, 14वें दिन 'बॉर्डर 2' के आंकड़ों में बड़ा बदलाव देखने को मिला है, जिसे सुनकर फैंस को अपने कानों पर यकीन नहीं होगा।

गुरुवार को 'बॉर्डर 2' ने की इतनी कमाई

'धुरंधर' की तरह तेज रफ्तार से शुरुआत करने वाली 'बॉर्डर 2' ने बहुत जल्द वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली थी। 13 दिनों में वॉर ड्रामा फिल्म का कलेक्शन 435.9 करोड़ तक पहुंच गया था। मगर, रिलीज के 14वें दिन फिल्म की कमाई में भारी गिरावट आई है।

यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 और टॉक्सिक की लड़ाई में सनी पाजी ने चलाया शातिर दिमाग, तुरंत बदल डाली गबरू की रिलीज डेट

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट्स के मुताबिक, सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी स्टारर 'बॉर्डर 2' ने दुनियाभर में 14वें दिन सिर्फ 5 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म का कुल कलेक्शन अभी 440.55 करोड़ तक पहुंचा है।

border 2 worldwide box office day 13

फिल्म का पूरा बजट वसूल चुकी है 'बॉर्डर 2'

सनी देओल और वरुण धवन स्टारर इस फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में अब तक कुल 54.97 करोड़ की कमाई की है। वहीं, इंडियन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की नेट कमाई 323.89 करोड़ और ग्रॉस कलेक्शन 385.58 करोड़ तक हुआ है।

border 2 worldwide collection  (3)

'बॉर्डर 2' का बजट लगभग 275 करोड़ के आसपास था, जिसे फिल्म ने 12 से 13 दिनों में ही निकाल लिया है। इस फिल्म ने चंद दिनों के अंदर ही अपना नाम 2026 की हिट फिल्मों की लिस्ट में शामिल करवा लिया है। बॉर्डर 2 साल 1971 में हुए इंडिया और पाकिस्तान के युद्ध पर बेस्ड है। 2 सुपरहिट पार्ट्स के बाद अब मेकर्स वॉर ड्रामा मूवी का तीसरा पार्ट लाने की प्लानिंग में हैं। 

यह भी पढ़ें- ओ तेरी की! Border 2 ने रिलीज के 13वें दिन दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर किया नया कारनामा, O Romeo जरा संभल के आना