विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Sunny Deol की हुई बल्ले-बल्ले, एक्शन थ्रिलर लिए इस निर्देशक से मिलाया हाथ; 21 साल छोटी हीरोइन संग करेंगे रोमांस!

Published: Sat, 18 Apr 2026 01:01 PM (IST)

सनी देओल के पास आने वाले समय में कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। अब रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी झोली में ...और पढ़ें

सनी देओल के हाथ लगी एक और एक्शन थ्रिलर/ फोटो- Instagram

सनी देओल के हाथ लगी एक और एक्शन थ्रिलर/ फोटो- Instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल 2026 सनी देओल (Sunny Deol) के करियर को एक नई उड़ान देने वाला साबित हो रहा है। 'बॉर्डर 2' के बाद सुपरस्टार के हाथ में 'इक्का', 'लाहौर 1947', 'रामायण पार्ट 1' और 'बॉर्डर 3' जैसे कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। इसी बीच अब सनी देओल के हाथ एक और बड़ी फिल्म लग गई है। सनी देओल ने अब किस साउथ डायरेक्टर और बॉलीवुड के बड़े प्रोडक्शन हाउस के साथ हाथ मिलाया है? आइए नीचे विस्तार से जानते हैं:

इस धांसू एक्शन-थ्रिलर में दिखेंगे सनी देओल?

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, अपने 'ढाई किलो के हाथ' के लिए मशहूर सनी देओल जल्द ही एक जबरदस्त एक्शन फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का निर्माण फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी के 'एक्सेल एंटरटेनमेंट' के साथ-साथ दिग्गज साउथ फिल्ममेकर ए आर मुरुगदास (A.R. Murugadoss) के प्रोडक्शन तले किया जा रहा है। यह एक एक्शन से भरपूर फिल्म होने वाली है, जिसके निर्देशन की कमान चेन्नई बेस्ड निर्देशक बालाजी गणेश संभाल रहे हैं।

आपको बता दें कि बालाजी गणेश इससे पहले ए आर मुरुगदास के साथ असिस्टेंट के तौर पर काम कर चुके हैं और उनके साथ मिलकर कुछ फिल्मों को, को-डायरेक्ट भी किया है। इस फिल्म का टेंटेटिव टाइटल 'एंटनी' रखा गया है। यह ए आर मुरुगदास और फरहान अख्तर के प्रोडक्शन हाउस के साथ सनी देओल का पहला कोलैबोरेशन होने वाला है।

यह भी पढ़ें- Exclusive: ना हैंडपंप, ना ढाई किलो का हाथ; 42 साल के करियर में Sunny Deol निभाएंगे ऐसा किरदार, जबरदस्त है कहानी

sunny deol action thrillar film  (1)

21 साल छोटी एक्ट्रेस संग बनेगी सनी की जोड़ी? 

रिपोर्ट्स की मानें तो अपनी इस मोस्ट अवेटेड फिल्म के लिए सनी देओल फरवरी 2026 से ही शूटिंग शुरू कर चुके हैं। इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म में जहां उनकी जोड़ी पहली बार साउथ और हिंदी सिनेमा में अपनी शानदार छाप छोड़ने वाली मशहूर अभिनेत्री ज्योतिका (Jyothika) संग बनेगी, तो वहीं बेहतरीन एक्टर विजय वर्मा फिल्म में एक खूंखार खलनायक की भूमिका में दिखाई दे सकते हैं।

बताया जा रहा है कि मेकर्स का प्लान है कि वे इस एक्शन थ्रिलर फिल्म 'एंटनी' को बड़े स्तर पर शूट करें और इसे साल 2027 तक सिनेमाघरों में रिलीज कर दें।

sunny deol action thrillar film  (2)

मुरुगदास ने सलमान खान संग दी थी ये फिल्म

वैसे तो ए आर मुरुगदास के नाम कई बड़ी फिल्में दर्ज हैं। उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में आमिर खान की 'गजनी'  का नाम सबसे ऊपर आता है। हालांकि, बीते साल उन्होंने सलमान खान के साथ फिल्म 'सिकंदर' (Sikandar) के लिए हाथ मिलाया था।

मुरुगदास के निर्देशन में बनी 'सिकंदर' में सलमान खान के अपोजिट रश्मिका मंदाना नजर आई थीं, लेकिन भारी भरकम बजट की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक कमाल नहीं दिखा पाई और फ्लॉप साबित हुई थी। अब देखना होगा कि सनी देओल के साथ उनका यह नया प्रोजेक्ट बॉक्स ऑफिस पर क्या खास कमाल करती है। 

यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 के इस गाने के बोल सालों पहले सनी देओल की मूवी में हुए थे इस्तेमाल, नुसरत साहब की कव्वाली से चुराए लिरिक्स