विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Sunny Deol की दहाड़ से खौफ खा गए कार्तिक आर्यन, आगे खिसका दी Naagzilla की रिलीज डेट

Published: Wed, 15 Apr 2026 06:52 PM (IST)

कार्तिक आर्यन की अपकमिंग मूवी नागजिला की रिलीज डेट में बदलाव कर दिया गया है और मूवी आगे बढ़ा दी गई है।

नागजिला की बदली रिलीज डेट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

नागजिला की बदली रिलीज डेट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. बदल गई नागजिला की रिलीज डेट

  2. इस दिन रिलीज होगी कार्तिक की फिल्म

  3. लाहौर 1947 से होना था क्लैश

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक्टर कार्तिक आर्यन का नाम बीते दिनों से उनकी अपकमिंग मूवीज को लेकर चर्चा में बना हुआ है, जिसमें मोस्ट अवेटेड मूवी नागजिला का नाम भी शामिल है। सनी देओल स्टारर अपकमिंग फिल्म लाहौर 1947 के साथ कार्तिक की नागजिला का बॉक्स ऑफिस क्लैश होना था। 

लेकिन अब खबर आ रही है कि नागजिला की रिलीज डेट को मेकर्स ने बदल दिया है और मूवी आगे बढ़ दी गई है। ऐसे में आइए जानते हैं कि कार्तिक आर्यन अब कौन से दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

नागजिला की बदली रिलीज डेट

कार्तिक आर्यन की नागजिला का नाम समय से चर्चा का विषय बना हुआ है। कभी अपनी कास्ट तो कभी बदली हुई रिलीज डेट को लेकर नागजिला सुर्खियां बटोरती आ रही है। एक बार फिर से नागजिला की रिलीज डेट में फेरबदल किया गया है। जिसकी आधिकारिक जानकारी फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर दी है। 

यह भी पढ़ें- कार्तिक आर्यन की Tu Meri Zindagi Hai को मिल गई नई रिलीज डेट, थिएटर्स में इस महीने मारेगी एंट्री?

तरण के मुताबिक- अभिनेता कार्तिक आर्यन की बहुचर्चित फिल्म नागजिला की रिलीज डेट को बदल दिया गया है और अब ये क्रीचर कॉमेडी फिल्म अगले साल वैलेंटाइन डे के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। 12 फरवरी 2027 को नागजिला दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 

naagzilla release date (1)

इससे पहले कार्तिक की नागजिला 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में एंट्री मारने वाली थी। लेकिन माना जा रहा है कि सनी देओल और आमिर खान की बहुचर्चित फिल्म लाहौर 1947 के साथ नागजिला के मेकर्स किसी भी तरह की भिड़ंत नहीं चाहते है और बिना रिस्क के साथ अपनी फिल्म को थिएटर्स में पेश करना चाहते थे। इस आधार पर हो सकता है कि नागजिला की रिलीज डेट को बदल गया है। 

सामने नहीं आया नागजिला की हीरोइन का नाम

रिलीज डेट के अलावा नागजिला लंबे समय से लीड एक्ट्रेस की तलाश को लेकर चर्चा में बना हुआ है। अब तक अभिनेत्री के नाम पर सस्पेंस बना हुआ है। 

यह भी पढ़ें- साल 2026 में बॉक्स ऑफिस के सबसे बड़े क्लैश...Salman khan से टकाराएंगे कार्तिक, तय होगा इन 11 फिल्मों का नसीब