पिता को याद करके भावुक हुए Ramayana के 'हनुमान', धर्मेंद्र के फार्महाउस से Sunny Deol ने शेयर किया वीडियो
Ramayana की रिलीज के बाद Sunny Deol अपने पिता धर्मेंद्र के फार्महाउस गए। उन्होंने अपने बेटे के साथ एक वीडियो शेयर किया है।

धर्मेंद्र को याद करके भावुक हुए सनी देओल। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
HighLights
पिता को याद कर भावुक हुए सनी देओल
सनी देओल बने हैं रामायण में हनुमान
सनी देओल गए पिता के फार्महाउस
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।अभिनेता सनी देओल (Sunny Deol) अपने पिता धर्मेंद्र (Dharmendra) के बहुत करीब थे। पिता के निधन के बाद वह कई मौकों पर उन्हें याद कर चुके हैं। अब अभिनेता ने अपने पिता को याद करते हुए एक वीडियो शेयर किया है।
दरअसल, सनी देओल हाल ही में अपने बेटे करण देओल (Karan Deol) के साथ धर्मेंद्र के फार्महाउस गए। अभिनेता ने वहां से वीडियो शेयर करते हुए बताया कि वह अपने पिता को कितना याद करते हैं।
पिता को याद कर भावुक हुए सनी देओल
सनी देओल ने 5 नवंबर को इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें किसान खेतों में काम करते हुए सूखी फसलों के गट्ठर इकट्ठा करते और उन्हें पारंपरिक तरीके से एक ड्रम पर पीटकर अनाज निकालते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद सनी देओल फार्महाउस में घूमते हुए और अपने बेटे के साथ कुछ खास पल बिताते हुए नजर आते हैं।
View this post on Instagram
फार्म दिखाते हुए सनी कहते हैं, "पापा का फार्म। तुम्हारे लिए बड़े पापा का फार्म।" वीडियो को शेयर करते हुए सनी देओल ने कैप्शन में लिखा है, "आपको याद कर रहा हूं पापा।" इस दौरान वह कैजुअल आउटफिट में नजर आ रहे हैं।
सनी देओल की अपकमिंग फिल्म
सनी देओल इन दिनों अपनी फिल्म रामायणम् को लेकर चर्चा में हैं। 5 नवंबर को सिनेमाघरों में आई रणबीर कपूर की पौराणिक फिल्म में सनी देओल हनुमान की भूमिका में हैं। फिल्म के क्रेडिट सीन में सनी देओल की झलक सामने आई जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनका लुक देखने के लिए उत्सुकता और भी बढ़ गई। उनका किरदार विस्तार से रामायण पार्ट 2 (Ramayana Part 2) में दिखाया जाएगा।
रामायण पार्ट 2 के अलावा सनी देओल के पास आगामी फिल्मों की लंबी लिस्ट है। वह गबरू, सूर्या, जाट 2, मां तुझे सलाम 2, गदर 3 फिल्मों में मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे।
यह भी पढ़ें- रामायणम् से Sunny Deol की झलक के बाद रिलीज हुई पूरी हनुमान चालीसा, भक्ति में लीन कर देगी 5 सिंगर्स की आवाज
यह भी पढ़ें- रामायणम् में दिखी Sunny Deol के हनुमान 'अवतार' की पहली झलक, बुलंद आवाज में गूंजा 'जय श्री राम' का नारा