विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 17, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Exclusive: क्या फिर से बनेगी फिर हेरा फेरी

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Wed, 17 May 2017 04:43 PM (GMT+05:30)

गौरतलब है कि साल 2006 में आई 'फिर हेरा फेरी' का निर्देशन नीरज वोरा ने किया था। इस फिल्म को बेहतरीन कॉमेडी फिल्मों में गिना जाता है।

Exclusive: क्या फिर से बनेगी फिर हेरा फेरी
Exclusive: क्या फिर से बनेगी फिर हेरा फेरी

 रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। सुनील शेट्टी ने मुंबई में मंगलवार को हुए एक कार्यक्रम में कहा कि फिल्म 'फिर हेराफेरी' का अगला भाग बनना चाहिए और इसके लिए उन्होंने फिल्म के निर्माता फिरोज़ नाडियाडवाला से बात की है।

सुनील शेट्टी ने कहा कि वह 'फिर हेराफेरी' के अगले भाग बनाने के पक्ष में हैं और इसके लिए अभी हाल ही में फिल्म निर्माता फिरोज़ नाडियाडवाला से बात भी की है। सुनील शेट्टी कहते हैं " कुछ दिन पहले भी जब मैं नाडियाडवाला से मिला था तो कहा था कि फिल्म 'हेराफेरी' एक ऐसी फिल्म है जो सभी भाषा के दर्शकों को समझ में आती है। मेरा हमेशा यह कहना है कि जब कोई फिल्म बनती हैं और उसका सिक्वेल बन सकता है तो बनाना चाहिए। जब कैरेक्टर स्थापित हो चुके हों, एक्टर्स नहीं। जैसे अगर आप हेरा फेरी की भी बात करों तो बाबूभाई, राजू और श्याम को लोग याद रखते है। परेश, अक्षय और सुनील को नहीं। लोग भले ही इन तीनों ही कैरेक्टर्स में कन्फ्यूज हो जाए लेकिन नाम याद रहते हैं।"

यह भी पढ़ें:ये रेडियो है और अब आप सलमान खान से...गाना सुनिये

गौरतलब है कि साल 2006 में आई 'फिर हेरा फेरी' का निर्देशन नीरज वोरा ने किया था। इस फिल्म को बेहतरीन कॉमेडी फिल्मों में गिना जाता है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।