Suniel Shetty Son Dating This Mysterious Girl: अहान शेट्टी ने कहा, ‘आई लव यू!’
Suniel Shetty Son Dating This Mysterious Girl तानिया श्रॉफ अहान शेट्टी की फिल्म के मुहूर्त के समय भी सेट पर मौजूद थीl
नई दिल्ली, जेएनएनl फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी का बेटा अहान शेट्टी तानिया श्रॉफ नामक फैशन डिजाइनर के साथ रिश्ते में हैl सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी ने अभी बॉलीवुड में डेब्यू नहीं किया हैl वह अपनी पहली फिल्म तड़प की शूटिंग में व्यस्त है लेकिन इसके पहले ही अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में आ गए हैंl
अहान शेट्टी को तानिया श्रॉफ के साथ कई बार घूमते हुए देखा गया हैl
तानिया अहान शेट्टी की फिल्म के मुहूर्त के समय भी सेट पर मौजूद थीl तानिया ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपने रिलेशनशिप को लेकर एक स्टेटस डाला हैl उन्होंने अहान शेट्टी का एक फोटो शेयर किया है और उस पर माय रॉक लिखा हैl इस पर अहान शेट्टी ने रिप्लाई करते हुए उन्हें आई लव यू कमेंट किया हैl
खबरों की मानें तो दोनों इन दिनों वेकेशन पर है और समुद्र की सैर कर रहे हैंl
दोनों ग्रीस, इटली और फ्रांस की यात्रा कर रहे हैंl इसके अलावा इन दोनों के कुछ और तस्वीरें भी आई है जो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हुई हैl अहान शेट्टी फिल्म निर्देशक मिलन लूथरिया की फिल्म तड़प में नजर आएंगेl
यह भी पढ़ें: दोबारा पर्दे पर नजर आएगी राम-लखन की जोड़ी, सुभाष गई एक बार फिर करने जा रहे हैं ये काम
यह फिल्म तेलुगू की सुपरहिट फिल्म RX100 की हिंदी में बन रही रीमेक हैंl अहान शेट्टी के साथ इस फिल्म में तारा सुतारिया की अहम भूमिका होगीl तारा सुतारिया ने अभी हाल ही में फिल्म द स्टूडेंट ऑफ द इयर 2 से बॉलीवुड में डेब्यू किया हैंl दोनों ने इस फिल्म के कुछ सीन साथ फिल्माएं भी हैंl
फोटो क्रेडिट - तानिया श्रॉफ instagram