विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

62 साल की उम्र में Suniel Shetty फिर दिखाएंगे एक्शन का दम, बर्फीली पहाड़ियों से एक्टर का पहला लुक OUT

Published: Tue, 30 Apr 2024 11:04 PM (IST)

सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) 90 के दशक के हिट सितारों में शुमार हैं। पर्दे पर रोमांस हो या फिर एक्शन ...और पढ़ें

सुनील शेट्टी ने आगामी फिल्म से पहला लुक किया रिवील। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
सुनील शेट्टी ने आगामी फिल्म से पहला लुक किया रिवील। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. सुनील शेट्टी फिर बनेंगे एक्शन हीरो
  2. पर्दे पर होगा 62 साल के सुनील का स्टंट
  3. सुनील शेट्टी ने आगामी फिल्म से पहला लुक किया आउट

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) ने अपने करियर में ज्यादातर एक्शन फिल्में की हैं। 90 के दशक में सुनील अपने एक्शन सीन से पर्दे पर आग लगा देते हैं। हालांकि, पिछले कुछ सालों में वह कॉमेडी फिल्मों में दिखाई दिये। अब 62 साल की उम्र में एक बार फिर अभिनेता ने एक्शन की ओर रुख किया है।

सुनील शेट्टी लंबे समय बाद एक्शन हीरो बनकर बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं, वो भी बड़े-बड़े स्टंट्स के साथ। हाल ही में, सुनील की आगामी फिल्म का एलान हुआ और अभिनेता का पहला लुक शेयर किया गया।

एक्शन हीरो बनकर लौट रहे सुनील शेट्टी

सुनील शेट्टी ने 30 अप्रैल को अपने चाहने वालों को आगामी फिल्म से अपना पहला लुक शेयर करके खुश कर दिया।बर्फीली पहाड़ियों में सुनील ने हैवी ऑल व्हाइट विंटर सूट पहना है। वह बर्फ में बैठे हुए पोज दे रहे हैं। पोस्ट शेयर करते हुए अभिनेता ने कैप्शन में लिखा, "लायंसगेट इंडिया के साथ एक एक्साइटिंग अपकमिंग प्रोजेक्ट से मेरा पहला लुक। 'एक्शन' में वापस आने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।"

View this post on Instagram

A post shared by Lionsgate India (@lionsgateindia)

यह भी पढ़ें- 62 साल के सुनील शेट्टी ने भारती सिंह को किया लिपकिस, वायरल हो रहे वीडियो को देख हैरत में फैंस

सुनील शेट्टी को देख फैंस हुए एक्साइटेड

अभिनेता को फिर से एक्शन में देखकर फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है। पूजा भट्ट से लेकर ईशा देओल तक ने हार्ट इमोजी के साथ कमेंट में खुशी जाहिर की है। वहीं, फैंस भी सुनील को पर्दे पर फिर से एक्शन करते हुए देखने के लिए बेकरार हैं। एक यूजर ने कहा, "स्क्रीन पर इसे देखने का इंतजार नहीं कर सकता।" एक ने कहा, "सुपर एक्साइटेड।" एक यूजर ने कमेंट किया, "बहुत हैंडसम लग रहे हैं।" एक ने कहा, "लग रहा दूसरा बॉर्डर आ रहा अन्ना।" 

सुनील शेट्टी आगामी फिल्में

बात करें अभिनेता की अपकमिंग फिल्मों की तो वह अक्षय कुमार स्टारर कॉमेडी ड्रामा 'वेलकम टू द जंगल' (Welcome to the Jungle) में नजर आएंगे। इसके अलावा हेरा फेरी के अगले पार्ट में भी सुनील को लेने की चर्चा हो रही है।

यह भी पढ़ें- Athiya Shetty और KL Rahul बनने वाले हैं पेरेंट्स? नाना बनने की बात पर सुनील शेट्टी ने किया ये खुलासा