Taal 2 से कटा Akshaye Khanna का पत्ता, ऐश्वर्या भी आउट; सुभाष घई की फिल्म में कौन होंगे लीड स्टार्स?
सुभाष घई ने मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म ताल 2 (Taal 2) को कन्फर्म कर दिया है। साथ ही फिल्म की स्टार कास्ट को लेकर अपडेट दिया है।

ताल 2 पर सुभाष घई ने लगाई मुहर। फोटो क्रेडिट- एक्स

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्मी गलियारों में कुछ सीक्वल्स का इंतजार बेसब्री से किया जा रहा है जिनमें से एक 1999 में आई फिल्म 'ताल' (Taal) भी है। सुभाष घई निर्देशित रोमांटिक फिल्म में ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) और अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) की जोड़ी काफी पसंद की गई थी।
'ताल 2' की चर्चा काफी समय से हो रही है। फैंस की भी डिमांड है कि इस कल्ट मूवी को दोबारा बनाया जाए। अब आखिरकार सुभाष घई ने भी कन्फर्म कर दिया है कि 'ताल 2' बन रही है।
ताल 2 बना रहे हैं निर्देशक
सुभाष घई ने बताया है कि फिल्म की स्क्रिप्ट भी तैयार हो गई है। उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत में कहा, "मैंने जो पोस्ट शेयर किया है, उसमें एक सवाल है और दर्शक इसका जवाब देंगे। मैं 15 साल से इस सवाल का सामना कर रहा हूं, 'आप ताल दोबारा कब बना रहे हैं?'"
ताल 2 की स्क्रिप्ट हुई रेडी
सुभाष घई ने आगे बताया, "उस ताल की जो एनर्जी है, कितनी पावरफुल है कि आज के जेन-जेड भी मुझे बोल रहे हैं ताल बनाएं। लेकिन ताल का विषय जितना आसान लगता है, हकीकत में उतना ही मुश्किल है। उसका पूरा स्क्रिप्ट हम लगभग पूरा कर चुके हैं और अभी हम सही समय की तलाश में हैं। इसे बनाने के लिए प्योरिटी बहुत जरूरी है।"
यह भी पढ़ें- Akshaye Khanna नहीं इस एक्टर को रहमान डकैत के रोल में देखना चाहते थे शत्रुघ्न सिन्हा, बोले - 'तुम्हें बनना चाहिए...'
कौन होंगे ताल 2 के स्टार्स?
ताल 2 में ऐश्वर्या राय और अक्षय खन्ना फिर से रोमांस करते हुए नजर नहीं आएंगे। दरअसल, सुभाष घई नए चेहरों को लाना चाहते हैं। उन्होंने अनीत पड्डा और अहान पांडे का उदाहरण देते हुए कहा, "अगर आपको याद हो तो जब ताल बनी थी तब अक्षय खन्ना और ऐश्वर्या राय इंडस्ट्री में नए थे। इसीलिये वो प्योरिटी स्क्रीन पर आई थी। अनिल कपूर एक स्टार थे और उन्हें फिल्म में भी एक स्टार के रूप में दिखाया गया था।"
सुभाष घई ने आगे कहा, "एक अच्छी स्क्रिप्ट लिखने के बाद मुख्य जिम्मेदारी कास्टिंग की होती है। जो मेरी फिल्म नहीं चली है, उसकी वजह सिर्फ गलत कास्टिंग थी। अहान पांडे और अनीत पड्डा अब स्टार बन चुके हैं। पर ताल 2 में किरदार नए लगने चाहिए। यह किरदार की जरूरत है।" हालांकि, फिल्म में कौन नए कलाकार दिखाई देंगे, इसको लेकर अभी कोई जानकारी नहीं है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।