विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Akshaye Khanna नहीं इस एक्टर को रहमान डकैत के रोल में देखना चाहते थे शत्रुघ्न सिन्हा, बोले - 'तुम्हें बनना चाहिए...'

Published: Thu, 16 Apr 2026 03:27 PM (GMT+05:30)

गुलशन ग्रोवर ने हाल ही में बताया कि शत्रुघ्न सिन्हा ने उनसे कहा कि फिल्म 'धुरंधर' में अक्षय खन्ना द्वारा निभाया गया रहमान डकैत का किरदार उन्हें करना चाहिए था। 'बैड मैन' के नाम से मशहूर गुलशन ग्रोवर इस बात से सहमत हैं।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। गुलशन ग्रोवर (Gulshan Grover) को बॉलीवुड का 'बैड मैन' कहा जाता है। हिंदी सिनेमा में एक विलेन के तौर पर उनका योगदान वाकई में बेमिसाल है। उन्होंने खलनायक की भूमिका को केवल डरावना ही नहीं, बल्कि बेहद दिलचस्प और यादगार बनाया।

वहीं हाल ही में फिल्म धुरंधर (Dhurandhar) से एक किरदार बहुत वायरल हुआ जिसका नाम है रहमान डकैत। इस किरदार को अक्षय खन्ना ने स्क्रीन पर प्ले किया जोकि एक खूंखार विलेन था जिससे लोग दहशत खाते थे।

यह भी पढ़ें- 'ये तो रणवीर की फिल्म...' Akshaye Khanna से पहले तीन एक्टर्स ने ठुकराया रहमान डकैत का रोल, अजीब थी वजह

शत्रुघ्न सिन्हा ने गुलशन से क्या कहा?

अब हाल ही में गुलशन ग्रोवर ने शत्रुघ्न सिन्हा को लेकर एक बात बोली जिसका धुरंधर कनेक्शन निकला। एक्टर गुलशन ग्रोवर ने इंडिया टुडे के साथ बातचीत में बताया बताया कि हाल ही में शत्रुघ्न सिन्हा ने उनसे कहा था कि फिल्म धुरंधर में अक्षय खन्ना द्वारा निभाया गया रहमान डकैत का रोल उन्हें करना चाहिए था। दरअसल, गुलशन ग्रोवर इन दिनों अपनी आने वाली सीरीज मटका किंग का प्रमोशन कर रहे हैं। इसी दौरान उन्होंने इंडस्ट्री में पुराने ट्रेंड्स की वापसी पर बात की।

Gulshan

गुलशन ग्रोवर ने कहा, 'दो दिन पहले शत्रुघ्न सिन्हा आए हुए थे। राकेश रोशन और शशि रंजन डिनर कर रहे थे। शत्रुघ्न ने कई दमदार और प्रभावशाली खलनायक के किरदार निभाए हैं। हम साथ में खाना खा रहे थे। मैं देर से पहुंचा। शत्रुघ्न सिन्हा बोले- 'मैंने धुरंधर देखी। गुलशन ग्रोवर, वह एक ऐसी फिल्म थी जिसमें आपको होना चाहिए था।'

गुलशन की भी थी यही इच्छा

शत्रुघ्न सिन्हा ने आगे कहा कि अगर मैंने अक्षय खन्ना का किरदार, रहमान डकैत निभाया होता तो कितना अच्छा होता। इस पर गुलशन बोले- 'मैं भी इस बात से सहमत हूं। जनता भी यही मानती है।'

Gulshan (2)

गुलशन ग्रोवर ने आगे बताया कि उनका मानना है कि सिनेमा में अब 'खलनायक' जैसे खलनायक नहीं रह गए हैं। हालांकि, उन्होंने उम्मीद जताई कि वे वापस आएंगे क्योंकि समाज में जो घट रहा होता है, फिल्म निर्माता उसी से प्रेरणा लेते हैं।

यह भी पढ़ें- 'फिल्मों में गाली-गलौज...', Prem Chopra ने किया Dhurandhar 2 का रिव्यू, बता दी मूवी की सबसे बड़ी कमी!

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।