विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Student Of The Year 3 की हुई काया पलट, फिल्म नहीं बनेगी सीरीज; शनाया कपूर की हुई एंट्री?

Published: Tue, 08 Sep 2026 03:09 PM (IST)

निर्माता करण जौहर की पॉपुलर मूवी फ्रेंचाइजी स्टूडेंट ऑफ द ईयर की तीसरी किस्त अब वेब सीरीज फॉर्मेट में आने की खबर है।

स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3 पर आया अपडेट (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3 पर आया अपडेट (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

HighLights

  1. स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3 होगी वेब सीरीज

  2. सीरीज को लेकर रेस में शनाया कपूर का नाम

  3. करण जौहर की मूवी फ्रेंचाइजी में होगा बदलाव

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के लोकप्रिय निर्माता करण जौहर की मूवी फ्रेंचाइजी स्टूडेंट ऑफ द ईयर फैंस की फेवरेट मानी जाती है। लेकिन फिलहाल जो खबर सामने आ रही है, वह जानकर आपको झटका लग सकता है। 

रिपोर्ट के मुताबिक स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3 (Student Of The Year 3) को अब फिल्म की बजाय वेब सीरीज के तौर पर पेश किया जाएगा और इसमें बी टाउन की एक्ट्रेस शनाया कपूर लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आ सकती हैं। पूरा मामला क्या है, आइए जानते हैं-

सीरीज में चेंज होगी स्टूडेंट द ऑफ ईयर

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार स्टूडेंट ऑफ द ईयर के मेकर्स अब इस मूवी फ्रेंचाइजी को वेब सीरीज तब्दील करने की योजना बना रहे हैं। फिल्म की तुलना में सीरीज की थीम एक दम से अलग होगी, जिसका टोन काफी डार्क और बोल्ड हो सकता है। स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3 की लीड एक्ट्रेस के तौर पर शनाया कपूर (Shanaya Kapoor) का नाम सबसे आगे चल रहा है।

यह भी पढ़ें- साउथ में संवरेगा Sanjay Kapoor की बेटी का करियर, Shanaya Kapoor के हाथ लगी बड़ी फिल्म

student of the year 3

ये भी कहा जा रहा है कि वह इसमें दोहरी भूमिका निभाती हुई नजर आ सकती है। इतना ही नहीं जानकारी ये भी कि इसे 'क्लास-मीट्स-यूफोरिया' ट्रीटमेंट के तौर पर तैयार किया जा रहा है। हालांकि, अभी स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3 के बारे में आधिकारिक एलान होना बाकी है। 

साल 2012 में सिद्धार्थ मल्होत्रा, वरुण धवन और आलिया भट्ट के साथ निर्माता करण जौहर की स्टूडेंट ऑफ द ईयर की शुरुआत हुई, जोकि बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई। इसके बाद 2019 में इसका दूसरा पार्ट स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 आया था, जिसमें टाइगर श्रॉफ, तारा सुतारिया और अनन्या पांडे ने अहम किरदार निभाए।

student of the year 3 (1)

लेकिन मूवी का सीक्वल कमर्शियल तौर पर सफल नहीं रहा। माना जा रहा है कि स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 की असफलता को मद्देनजर रखते हुए ही अब स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3 वेब सीरीज फॉर्मेट में पेश किया जाएगा। 

ओटीटी पर कहां आएगी स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3

बात की जाए स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3 को ओटीटी पर ऑनलाइन स्ट्रीम करने की तो रिपोर्ट के अनुसार इस मामले में मशहूर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार का नाम सबसे आगे है। बताया जा रहा है कि मेकर्स स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3 को इसी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर सीरीज के रूप में रिलीज कर सकते हैं। 

यह भी पढ़ें- सिनेमाघरों में फ्लॉप... OTT पर सुपरहिट, 2026 की इन फिल्मों ने किया गजब अजूबा; आलिया की ननद का Netflix पर भौकाल