OTT पर नंबर 1 बनी ये सर्वाइवल थ्रिलर, Box Office पर रही थी डिजास्टर
2 घंटे 23 मिनट की Survival Thriller ओटीटी पर आते ही टॉप 10 की लिस्ट में शामिल हो गई है।
-1776161740318_m.webp)
ओटीटी पर टॉपर निकली ये सर्वाइवल थ्रिलर

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर तो डिजास्टर साबित हो जाती हैं लेकिन ओटीटी पर रिलीज होते ही दर्शक इसे हिट बना देते हैं। हाल ही में एक सर्वाइवल थ्रिलर ओटीटी पर रिलीज हुई और आते ही इसने ट्रेंडिंग लिस्ट पर कब्जा जमा लिया।
बॉक्स ऑफिस पर रही थी डिजास्टर
यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई थी, यहां तक कि यह अपना बजट भी वसूल नहीं कर पाई। लेकिन ओटीटी पर आते ही इसकी किस्मत बदल गई है। प्लेटफॉर्म पर रिलीज होते ही फिल्म ट्रेंडिंग लिस्ट का हिस्सा बन गई और अब टॉप पर ट्रेंड कर रही है।
-1776161881326.jpg)
यह भी पढ़ें- Tu Yaa Main Box Office: पाई-पाई के लिए तरसी संजय कपूर की बेटी की फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर हालत खराब
कौन सी है यह फिल्म?
इस सर्वाइवल थ्रिलर (Survival Thriller) का नाम है तू या मैं (Tu Yaa Main)। फिल्म में शनाया कपूर (Shanaya Kapoor) और आदर्श गौरव (Adarsh Gourav) ने लीड रोल निभाया है। यह फिल्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर 10 अप्रैल 2026 को रिलीज हुई और आते ही छा गई है।
-1776161890284.jpg)
क्या है फिल्म की कहानी?
इस फिल्म की कहानी, नालासोपारा के रैपर मारुति और Ms Vanity के नाम से मशहूर हाई-प्रोफाइल इन्फ्लुएंसर अवनी शाह, दो ऐसे कंटेंट क्रिएटर की है जो बिल्कुल अलग-अलग बैकग्राउंड से आते हैं। दोनों मिलते हैं, कोलेबोरेशन करते हैं और एक दूसरे से प्यार कर बैठते हैं। इस बीच अवनी प्रेग्नेंट हो जाती है, जिससे दोनों के बीच थोड़ा टेंशन बढ़ जाता है और थोड़ी फ्रेशनेस के लिए दोनों गोवा जाने का प्लान बनाते हैं।
-1776161901421.jpg)
हालांकि किसी वजह से बीच में ही उन्हें एक सुनसान एस्टेट में रुकना पड़ता है और परिस्थितियां कुछ ऐसी बन जाती हैं कि दोनों एक खाली और गहरे स्विमिंग पूल में फंस जाते हैं। असली खेल तब शुरू होता है जब वहां एक मगरमच्छ दस्तक देता है। क्या वह दोनों इस मगरमच्छ को मारकर निकल जाते हैं? क्या मगरमच्छ दोनों को मार देता है या फिर किसी एक को दूसरे के लिए कुर्बानी देनी होगी? इन सब सवालों के जवाब फिल्म देखने पर ही मिलेंगे।

तू या मैं के बारे में
तू या मैं 2026 की सर्वाइवल थ्रिलर है जिसका निर्देशन बिजॉय नांबियार ने किया है। इसका निर्माण आनंद एल. राय, हिमांशु शर्मा, विनोद भानुशाली और कमलेश भानुशाली ने कलर येलो प्रोडक्शंस, गेटवे फिल्म्स और भानुशाली स्टूडियो के बैनर तले किया है। फिल्म में आदर्श गौरव और शनाया कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह 2018 की थाई फिल्म द पूल (The Pool) का रीमेक है।
