विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

साउथ में संवरेगा Sanjay Kapoor की बेटी का करियर, Shanaya Kapoor के हाथ लगी बड़ी फिल्म

Published: Thu, 02 Jul 2026 09:45 AM (IST)

अभिनेता संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर अब बॉलीवुड के साउथ मूवीज में नजर आएंगी।

शनाया कपूर को मिली साउथ फिल्म (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

शनाया कपूर को मिली साउथ फिल्म (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

HighLights

  1. साउथ सिनेमा में काम करेंगी शनाया कपूर

  2. संजय कपूर की इकलौती बेटी हैं शनाया

  3. इस साउथ फिल्म में नजर आएंगी अभिनेत्री

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिनेमा जगत में नेपो किड्स का मामला काफी गर्माता है। लेकिन कई स्टार किड्स ऐसे हैं, जो बड़ी फिल्मी बैकग्राउंड फैमिली से होने के बावजूद इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। इस मामले में अभिनेता संजय कपूर (Sanjay Kapoor) की बेटी शनाया कपूर का नाम लिया जा सकता है।

अब खबर आ रही है कि शनाया कपूर (Shanaya Kapoor) हिंदी सिनेमा के अलावा साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भी कदम रखने जा रही हैं। बताया जा रहा है कि उनके हाथ एक बड़ी मूवी लगी है। 

साउथ में काम करेंगी शनाया कपूर

आज के दौर में कई अभिनेत्रियां ऐसी हैं, जो बॉलीवुड के साथ-साथ साउथ सिनेमा की मूवीज को वरीयता दे रही हैं। खुद शनाया कपूर की कजिन सिस्टर जाह्नवी कपूर का नाम इसमें शामिल होता है, जो देवरा और पेड्डी जैसी साउथ फिल्मों में अपनी किस्मत आजमा चुकी हैं। अब अपनी चचेरी बहन के नक्शेकदम पर चलते हुए शनाया कपूर भी साउथ फिल्मों में काम करेंगी। 

यह भी पढ़ें- शनाया कपूर की फिल्म Tu Ya Mai देखकर बढ़ गया करण जौहर का BP, बोले- मुझे एक्स्ट्रा मेडिसिन लेनी पड़ी

Shanaya Kapoor

ई टाइम्स की खबर के अनुसार शनाया कपूर के हाथ हनु-मैन और मिराई जैसी फिल्मों से फैंस का दिल जीतने वाले तेलुगु सुपरस्टार तेजा सज्जा (Teja Sajja) की आने वाली फिल्म जॉम्बी रेडी 2 (Zombie Reddy 2) लग गई है। मालूम हो की जॉम्बी रेडी साल 2021 में रिलीज हुई थी और अब मेकर्स इसका सीक्वल ला रहे हैं, जिसमें लीड कास्ट के तौर पर शनाया और तेजा को शामिल किया गया है। 

Shanaya Kapoor movies (1)

हालांकि, अभी इस मामले की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। अगर ऐसा ऑफिशियल होता है तो शनाया कपूर जॉम्बी रेडी 2 से साउथ फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखेंगी। इससे पहले मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल की फिल्म वृषभा के लिए शनाया को कास्ट किया गया था, लेकिन बिजी शेड्यूल के चलते उनके हाथ से वह मूवी निकल गई। 

इन मूवीज में दिखीं शनाया कपूर

मालूम हो कि शनाया कपूर ने हिंदी सिनेमा में अभिनेता विक्रांत मैसी की लव स्टोरी ड्रामा फिल्म आंखों की गुस्ताखियां से कदम रखा था। उनकी वह फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी और फ्लॉप हो गई। इसके बाद वह आदर्श गौरव संग फिल्म तू या मैं नजर आईं, जिसमें अपनी शानदार अदाकारी के दम पर शनाया ने काफी वाहवाही बटोरी।

यह भी पढ़ें- सर्वाइवल थ्रिलर Tu Ya Main के लिए शनाया कपूर ही क्यों हुईं कास्ट? डायरेक्टर बिजॉय नांबियार ने तोड़ी चुप्पी