Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कौन हैं भूमि राजगोर जिन्होंने Stree 2 में निभाई चुडै़ल की भूमिका ? फ्लोरा सैनी को किया रिप्लेस

    अमर कौशिक की मच अवेटेड हॉरर सीरीज जिसका फैंस काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे फाइनली रिलीज हो चुकी है। स्त्री 2 को दर्शकों से काफी ज्यादा प्यार मिल रहा है। फिल्म रिलीज के बाद से इसकी मुख्य कास्ट के अलावा अन्य किरदारों से भी अब धीरे-धीरे पर्दा उठने लगा है। पिछली फिल्म में फ्लोरा सैनी ने चुड़ैल का किरदार निभाया था।

    By Surabhi Shukla Edited By: Surabhi Shukla Updated: Thu, 15 Aug 2024 03:44 PM (IST)
    Hero Image
    स्त्री की नई चुड़ैल से उठा पर्दा

    एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। स्त्री 2 आखिरकार आज 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। स्त्री में जिस एक्ट्रेस को आप लाल घूंघट के नीचे देखते हैं उनका नाम फ्लोरा सैनी है जिन्होंने पहली फिल्म में स्त्री का किरदार निभाया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कौन है नई स्त्री?

    लेकिन आपको बता दें कि श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव स्टारर स्त्री 2 में ये किरदार भूमि राजगोर ने निभाया है। जी हां, स्त्री के पार्ट 2 से फ्लोरा की रिप्लेस कर दिया गया है। अब आपके मन में ये विचार आ रहा होगा कि फिर ये नई अभिनेत्री कौन है? तो चलिए अपने दिमाग पर ज्यादा जोर मत डालिए। इस नई स्त्री का नाम भूमि राजगोर है जोकि एक गुजराती एक्ट्रेस हैं।

    यह भी पढ़ें: Stree 2 Twitter Review: 'भाई साहब सब पागल हो गए हैं', Stree 2 को देखकर दर्शकों ने कर दी भविष्यवाणी

    इन फिल्मों में आ चुकी हैं नजर

    भूमि को पिछले साल रिलीज हुई फिल्म सत्यप्रेम की कथा में भी देखा गया था। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी ने मुख्य किरदार निभाया था। भूमि मुख्य रूप से अहमदाबाद की रहने वाली हैं। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत गुजराती सिनेमा से की थी।

    IMDb से मिली जानकारी के अनुसार, उन्होंने अब तक तीन प्रोजेक्ट किए हैं। इनमें से दो प्रोजेक्ट गुजराती जबकि एक अन्य बॉलीवुड से है। हर्री ओम हर्री (2023) और फक्त महिलाओ माटे (2022) में रिलीज हुई उनकी गुजराती फिल्में हैं। जबकि बॉलीवुड में वो फिल्म सत्यप्रेम की कथा (2023) में नजर आई थीं। इस फिल्म में उन्होंने कियारा आडवाणी की बहन का किरदार निभाया था।

    पहले भी दिया था हिंट

    पिछले साल,भूमि ने एक हिंट दिया था कि वह एक बॉलीवुड फिल्म में करने वाली हैं। स्त्री 2 की रिलीज के साथ ऐसा लगता है जैसे वह अमर कौशिक की फिल्म का ही जिक्र कर रही थीं। भूमि के इंस्टाग्राम की बात करें तो उन्होंने कार्तिक आर्यन, माधुरी दीक्षित और गजराज राव जैसे एक्टर्स के साथ तस्वीरें पोस्ट की हैं। 

    यह भी पढ़ें: 'वर्जिन तेल हेल्दी अच्छा Male नहीं', Stree 2 के वल्गर डायलॉग्स पर थिएटर में खूब बजीं सीटी-तालियां