विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

स्त्री 3 में Akshay Kumar की एंट्री पक्की, खतरनाक राक्षस बनकर 'चंदेरी' में फैलाएंगे खौफ

Published: Thu, 15 Aug 2024 01:13 AM (IST)Updated: Thu, 15 Aug 2024 09:43 AM (IST)

राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर स्टारर हॉरर कॉमेडी फिल्म स्त्री 2 (Stree 2) तय समय से एक दिन पहले रिलीज ...और पढ़ें

स्त्री 3 में नजर आएंगे अक्षय कुमार (Photo Credit-X)
स्त्री 3 में नजर आएंगे अक्षय कुमार (Photo Credit-X)

HighLights

  1. स्त्री 2 में दिखे सुपरस्टार अक्षय कुमार
  2. हॉरर कॉमेडी के पार्ट 3 में अक्की का अहम किरदार
  3. सिनेमाघरों में स्त्री 2 की कहानी की धूम

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कुछ दिन पहले ये खबर सामने आई थी हॉरर कॉमेडी स्त्री 2 (Stree 2) में सुपरस्टार अक्षय कुमार का कैमियो देखने को मिलेगा। अब जब स्त्री 2 सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है तो ये खबर भी सच साबित होती है और राजकुमार राव  (Rajkummar Rao) और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की मूवी में अक्की की एंट्री दिखाई गई। लेकिन इसके साथ स्त्री 2 में ये भी पता चलता है कि इस हॉरर कॉमेडी फ्रेंचाइजी के तीसरे पार्ट में अक्षय (Akshay Kumar)  का अहम किरदार होने वाला है। आइए मामले को विस्तार से समझते हैं। 

स्त्री 3 में अक्षय फैलाएंगे डर 

14 अगस्त के इवनिंग शो के साथ स्त्री 2 ने बड़े पर्दे पर दस्तक दी है। फिल्म की कहानी और स्टार कास्ट की कमाल की एक्टिंग की सोशल मीडिया पर काफी सराहना हो रही है। साथ ही अक्षय कुमार के कैमियो ने भी दर्शकों का दिल जीता है। स्त्री 2 के अंत में दिखाया गया है कि अक्षय सरकटे की आत्मा को अपने अंदर प्रवेश कर लेते हैं और इससे वह एक खौफनाक राक्षस बन जाते हैं। 

ये भी पढ़ें- Stree 2 Prediction: 'स्त्री' बदलेगी बॉक्स ऑफिस की किस्मत? पहले दिन छप्परफाड़ कमाई की उम्मीद

इस सीन को देख ये पता चलता है कि स्त्री फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त में अक्षय ही चंदेरी के अगले दानव बनकर लौटेंगे। दरअसल स्त्री 2 में भूत सरकटा अक्षय का पूर्वज दिखाया गया है। इस आधार पर उसके अंत के बाद अक्की उसे अपना लेते हैं। 

ये जानकार आपकी एक्साइटमेंट स्त्री 2 और स्त्री 3 के लिए काफी अधिक बढ़ गई होगी। फिलहाल स्त्री के तीसरे पार्ट में अभी काफी समय लगेगा। लेकिन आप थिएटर में जाकर स्त्री 2 की कहानी का मजा ले सकते हैं। 

अक्षय की खेल खेल में भी हुई रिलीज

स्त्री 2 में कैमियो के अलावा अक्षय कुमार फिल्म खेल खेल में (Khel Khel Mein) भी नजर आने वाले हैं, जो आज से सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। ये कॉमेडी मूवी है, जिसमें अक्षय के साथ-साथ फरदीन खान, तापसी पन्नू, आदित्य सेहल, प्रज्ञा जायसवाल, वाणी कपूर और एमी विर्क जैसे कलाकार नजर आएंगे। 

ये भी पढे़ं- 15 अगस्त को Stree 2 के सामने पांच फिल्मों की चुनौती, बॉक्स ऑफिस पर तांडव होना तय