विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

क्या वाकई Karan Johar की फिल्म से निकाले गये थे अभिषेक बनर्जी? Stree 2 एक्टर ने बताई सच्चाई

Published: Mon, 19 Aug 2024 07:32 PM (GMT+05:30)

स्त्री फ्रेंचाइजी में अभिषेक बनर्जी मुख्य स्टार कास्ट का हिस्सा हैं। फिल्म में उनके अभिनय को भी खूब सराहा गया ...और पढ़ें

अभिषेक बनर्जी ने सफाई जारी की है। फोटो- इंस्टाग्राम
अभिषेक बनर्जी ने सफाई जारी की है। फोटो- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. अभिषेक बनर्जी अभिनेता होने के साथ कास्टिंग भी करते हैं
  2. धर्मा प्रोडक्शंस के साथ अभिषेक ने कई फिल्में की हैं
  3. अभिषेक को पाताललोक सीरीज से बड़ी पहचान मिली थी

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। स्त्री 2 में जना का किरदार निभाने वाले कलाकार अभिषेक बनर्जी अपनी फिल्मों के अलावा एक विवाद को लेकर भी खबरों में आ गये हैं।

एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में उन्होंने करण जौहर की फिल्म अग्निपथ को लेकर कहा था कि इस फिल्म की कास्टिंग वो कर रहे थे, मगर बाद में उन्हें हटा दिया गया। अब इस पर विवाद बढ़ने के बाद अभिषेक ने इस मामले में सफाई देकर बताया कि असल में हुआ क्या था?

विजन को समझने में हुई भूल

सोमवार को अभिषेक ने सोशल मीडिया में अपना एक बयान जारी किया, जिसमें उन्होंने विस्तार से अपनी बात रखी है। स्टेटमेंट में कहा गया है कि 2012 की फिल्म अग्निपथ से अलग होने की वजह ये थी कि हम निर्देशक करण मल्होत्रा के विजन को समझ नहीं पाये थे।

अनमोल और मैं उस वक्त काफी छोटे थे, 20-23 साल के रहे होंगे। किसी बड़ी कमर्शियल फिल्म के लायक हमारा अनुभव नहीं था। इसलिए मिस्टर मल्होत्रा की विजन को समझ पाने में हमसे चूक हुई थी।

यह भी पढ़ें: Stree 2 Fastest 200 Cr Film: क्या रॉकी भाई, क्या तारा सिंह! 'स्त्री' के सामने सबने खड़े किये हाथ

धर्मा के साथ लगातार काम कर रहा हूं

अभिषेक ने आगे कहा कि हमने कभी धर्मा प्रोडक्शंस पर कुछ गलत करने का आरोप नहीं लगाया। हकीकत तो यह है कि मैं धर्मा और करण जौहर का बहुत सम्मान करता हूं। मैंने कभी नहीं कहा कि मुझे हटाने के पीछे करण जौहर का हाथ था, लेकिन फिर भी कुछ रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा रहा है। यह फैसला असल में मिस्टर मल्होत्रा (अग्निपथ के निर्देशक) की टीम ने लिया था और मैं इससे इत्तेफाक रखता हूं।

अभिषेक ने स्टेटमेंट में आगे कहा-

मैंने यह कहानी इसलिए साझा की थी, ताकि उभरते हुए कलाकारों को प्रेरित कर सकूं कि जीवन में कभी कोई अड़चन आ जाए तो हिम्मत ना हारें, क्योंकि वापसी हमेशा होती है।

हमने धर्मा के साथ कई प्रोजेक्ट्स पर काम किया है, जिनमें ओके जानू, स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2, कलंक और हाल ही में रिलीज हुईं किल और ग्यारह ग्यारह शामिल हैं। धर्मा की अजीब दास्तांस में तो मैंने अभिनय भी किया था।

यह भी पढे़ं: कौन है Stree 2 का वह सरकटा जिसके आतंक से दहशत में चंदेरी के लोग? राज से उठा पर्दा

अभिषेक ने आखिर में लिखा कि धर्मा ने मेरे और मेरी कम्पनी कास्टिंग बे के साथ हमेशा अच्छा ही किया है। अभिषेक स्त्री 2 के अलावा फिलहाल वेदा में भी नजर आ रहे हैं, जिसमें उन्होंने मुख्य विलेन का किरदार निभाया है। अभिषेक ने यूं तो कई फिल्मों और सीरीज में काम कया है, मगर उनकी सबसे पहचान आज भी प्राइम वीडियो की सीरीज पाताल लोक है, जिसमें हथौड़ा त्यागी का रोल निभाया था।