विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Ramayana के सीन्स ने SS Rajamouli को किया दंग, बोले- 'वनवास के बाद रणबीर शांत लगे...'

Published: Thu, 05 Nov 2026 11:59 PM (IST)

नितेश तिवारी के निर्देशन में रामायणम् (Ramayana) को देखने के बाद बाहुबली के डायरेक्टर एसएस राजामौली (SS Rajamouli) ने रिव्यू किया है।

राजामौली ने किया रामायणम् का रिव्यू। फोटो क्रेडिट- एक्स

राजामौली ने किया रामायणम् का रिव्यू। फोटो क्रेडिट- एक्स

HighLights

  1. सिनेमाघरों में रिलीज हुई रामायणम्

  2. एसएस राजामौली ने किया रिव्यू

  3. नितेश तिवारी ने किया फिल्म का निर्देशन 

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 4000 करोड़ रुपये में बनी रामायणम् (Ramayana) का पहला भाग सिनेमाघरों में रिलीज हो गया है। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से खूब सराहना मिल रही है। कहानी, VFX और स्टार कास्ट की परफॉर्मेंस की सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है।

सेलिब्रिटीज भी फिल्म की तारीफ कर रहे हैं। हाल ही में बाहुबली के डायरेक्टर एसएस राजामौली (SS Rajamouli) ने भी रामायणम् देखी और वह फिल्म की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए। उन्होंने फिल्म के स्केल, कास्ट की परफॉर्मेंस और डायरेक्टर-प्रोड्यूसर की तारीफ की है।

रामायण की तारीफ में बोले राजामौली

एसएस राजामौली ने एक्स हैंडल पर रामायणम् का रिव्यू करते हुए इसके स्केल को अद्भुत बताया। उन्होंने लिखा, "रामायणम्… फिल्म का विशाल पैमाना और बड़े पर्दे पर इसके दृश्य देखने में अद्भुत हैं।"

रणबीर कपूर के एक्सप्रेशन ने जीता दिल

राजामौली ने रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), साई पल्लवी (Sai Pallavi) और यश (Yash) की तारीफ की। उन्होंने लिखा, "राम के रूप में रणबीर, खासकर वनवास के बाद से शांत लेकिन शानदार लगे हैं। रावण के किरदार में यश का अंदाज काफी दमदार है, वहीं सीता के रूप में साई पल्लवी बहुत ग्रेसफुल लगी हैं।"

 

हर सीन ने किया हैरान

राजामौली ने आगे लिखा, "प्री-क्लाइमेक्स और क्लाइमेक्स… मुझे इसका हर हिस्सा बहुत पसंद आया। नमित मल्होत्रा, नितेश तिवारी और पूरी टीम को जिन्होंने इतने बड़े विजन को इतनी खूबसूरती से पर्दे पर उतारा है।"

रामायण का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

नितेश तिवारी निर्देशित रामायणम् में रणबीर, साई और यश के अलावा लारा दत्ता, अरुण गोविल, रवि दुबे, राघव जुयाल, सनी देओल और शीबा चड्ढा जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म ने पहले ही दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 65 करोड़ रुपये के करीब कारोबार कर लिया है।

यह भी पढ़ें- पहले दिन Ramayana की बॉक्स ऑफिस पर जय-जयकार, प्री-दीवाली रिलीज का पुराना रिकॉर्ड तोड़ बनाया नया बेंचमार्क

यह भी पढ़ें- Ramayana से जुड़ी 5 खास बातें जो Ranbir Kapoor की फिल्म को बनाते हैं सबसे अलग! पहले कभी नहीं देखे होंगे ऐसे सीन्स

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।