विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 25, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पोस्टमार्टम के बाद ख़ास विमान से भारत पहुंचेगा श्रीदेवी का पार्थिव शरीर, राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

By Manoj VashisthEdited By:
Published: Sun, 25 Feb 2018 01:21 PM (IST)Updated: Mon, 26 Feb 2018 07:33 AM (IST)

बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ के साथ-साथ राजनीतिक हलकों में दुख जताया जा रहा है। राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री कार्यालयों की तरफ़ से भी श्रीदेवी को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी है।

पोस्टमार्टम के बाद ख़ास विमान से भारत पहुंचेगा श्रीदेवी का पार्थिव शरीर, राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ने दी श्रद्धांजलि
पोस्टमार्टम के बाद ख़ास विमान से भारत पहुंचेगा श्रीदेवी का पार्थिव शरीर, राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

मुंबई। रविवार की सुबह की शुरुआत श्रीदेवी के निधन की मनहूस ख़बर से हुई। दुबई में एक पारिवारिक समारोह में शामिल होने गयीं श्रीदेवी का शनिवार की रात कार्डिएक अरेस्ट से निधन हो गया। इस ख़बर से बॉलीवुड और उनके चाहने वाले सदमे में हैं। उधर, ख़बरें आ रही हैं कि श्रीदेवी के शव का दुबई में पोस्टमार्टम होगा और उसके बाद ही मुंबई पहुंचेगा।

देर रात जैसे ही ये ख़बरे फैली कि श्रीदेवी का निधन हो गया है, उनके लोखंडवाला स्थित आवास पर फैंस की भीड़ जुटनी शुरू हो गयी थी। पुलिस ने भी तमाम इंतज़ामात करने शुरू कर दिये थे और उनके घर के आस-पास सुरक्षा बढ़ा दी थी। श्रीदेवी के भांजे मोहित मारवाह ने मीडिया को जानकारी दी कि दुबई में उनका पोस्टमार्टम किया जा रहा है, जिसके बाद ही पार्थिव शरीर मुंबई लाने की व्यवस्था की जाएगी। दुबई में पोस्टमार्टम की वजह वहां के कानून हैं। दरअसल, दुबई में जब किसी विदेशी नागरिक का आकस्मिक निधन होता है तो इसकी जांच की जाती है, ताकि मौत का सही कारण पता लगाया जा सके। पुलिस की काग़ज़ी कार्रवाई में भी समय खर्च होता है। संंबंधित देश के दूतावास को सूचित करना पड़ता है। दूतावास मृतक का पासपोर्ट निरस्त करता है और अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करता है। ख़बर ये भी आयी थी कि श्रीदेवी बाथरूम में गिर पड़ी थीं, जिसके बाद कार्डिएक अरेस्ट हुआ था।

यह भी पढ़ें: श्रीदेवी को याद कर भावुक हुए राम गोपाल वर्मा, उनकी ये चिट्ठी रुला देगी आपको

प्राप्त जानकारी के मुताबिक़, एक ख़ास विमान से उनका शव मुंबई लेकर आएगा। लगभग एक बजे विमान मुंबई से दुबई की उड़ान भरेगा, जो 4 बजे तक दुबई पहुंचेगा। श्रीदेवी के पार्थिव शरीर के साथ विमान लगभग 8 बजे मुंबई वापस लौटेगा। श्रीदेवी को नागरिक सम्मान पद्मश्री से नवाज़ा गया था, इसलिए उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। जानकारी के अनुसार अंतिम संस्कार सोमवार को जुहू में 11 बजे किया जाएगा। 

इधर, बॉलीवुड समेत देशभर में श्रीदेवी की आकस्मिक मृत्यु से शोक की लहर फैल गयी है। बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ के साथ-साथ राजनीतिक हलकों में दुख जताया जा रहा है। राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री कार्यालयों की तरफ़ से भी श्रीदेवी को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी है।

यह भी पढ़ें:श्रीदेवी की याद में भावुक हुए कमल हासन, कहा- याद आ रही है सदमा की लोरी