यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 18, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Splitsvilla X4: सनी लियोनी ने ‘स्प्लिट्सविला X4’ के सेट से शेयर की तस्वीरें, इस दिन से शुरू होगा शो
Splitsvilla X4 सनी लियोनी जल्द ही अभिनेता अर्जुन बिजलानी के साथ टीवी रियलिटी शो स्प्लिट्सविला एक्स4 को होस्ट करती हुई ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Splitsvilla X4: टीवी रियलिटी शो स्प्लिट्सविला अपने सीजन एक्स 4 के साथ वापसी आ गया है। शो में इस बार एक्ट्रेस सनी लियोनी के साथ अभिनेता अर्जुन बिजलानी को-होस्ट के रूप में नजर आने वाले हैं।
अब एक्ट्रेस सनी लियोनी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शो के सेट से तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वो कलर फुल टॉप और पिंक के शॉर्ट्स में नजर आ रही हैं। इस दौरान उन्होंने एक ओवर साइज्ड सनग्लास भी लगाया हुआ है, जो उनके लुक को और भी आकर्षित बना रहा है। सनी लियोनी द्वारा शेयर इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं।
.jpg)

इस दिन से स्ट्रीम होगा शो
हाल ही में शो स्प्लिट्सविला सीजन एक्स 4 का प्रोमो साझा कर मेकर्स ने स्ट्रीम डेट का एलान था, जिसमें बताया गया है कि इस बार शो में 10 लड़कियां, 10 लड़के होंगे। जो अपने पार्टनर के साथ अपने प्यार का इजहार करेंगे। ये रियलिटी शो 12 नवंबर से हर शनिवार और रविवार को शाम प्रसारित होगा। इस प्रोमो को शेयर कर एक्ट्रेस ने लिखा, प्यार पाने के लिए करना होगा समुंदर पार। 10 लड़के, 10 लड़कियां और 2 द्वीप। क्या होगा इस बार।
ऐसे जमाए बॉलीवुड में कदम
आपको बता दें कि सनी लियोनी सलमान खान के शो 'बिग बॉस 5' में बतौर कंटेस्टेंट नजर आईं थीं। जब इस शो में महेश भट्ट अपनी फिल्म को प्रमोट करने के लिए आए थे, इसी दौरान उन्होंने सनी को उनके साथ काम करने का ऑफर दिया। 2011 में बिग बॉस में नजर आईं सनी ने साल 2012 में महेश भट्ट की फिल्म 'जिस्म 2' से बॉलीवुड फिल्मों में कदम रखा था, जिसके बाद उन्होंने एक के बाद एक कई फिल्मों में काम किया।
सनी लियोनी की आने वाली फिल्म
वहीं, बात अगर उनके वर्कफ्रंट की करें तो एक्ट्रेस जल्द ही वो आर राधाकृष्णन के निर्देशन में बनने वाली फिल्म पत्ता में भी मुख्य किरदार में नजर आने वाली हैं। साथ ही वो पीरियड ड्रामा फिल्म ‘द बैटल ऑफ भीमा कोरेगांव’ में अहम रोल प्ले करती दिखाई देगी।
