यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 07, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सोनू की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में हुए थे भर्ती, मिली यह सीख जिसे सबके साथ किया साझा
Sonu nigam सोनू की तस्वीरें जो अस्पताल से उन्होंने खुद शेयर की हैं वो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

मुंबई। प्रसिद्ध गायक सोनू निगम के फैंस के लिए अच्छी खबर नहीं है। सोनू निगम को एलर्जी हो गई थी जिसके कारण उन्हें मुंबई के नानावटी अस्पताल में एडमिट किया गया था। इसको लेकर सोनू ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है जिसमें उन्होंने सीख ली है और दूसरों को भी कहा है कि वे ऐसा न करें जिससे उन्हें इस प्रकार की समस्या हो।
दरअसल, सोनू निगम ने सोशल मीडिया पर दो तस्वीरों को साझा किया है। एक तस्वीर में वो ऑक्सीजन मास्क लगाए नजर आ रहे हैं और देखकर लग रहा है कि उनकी हालत गंभीर है। दूसरी तस्वीर में उनकी आंख सूज गई है। वे इन तस्वीरों को साझा करते हुए लिखते हैं कि, आप सभी के प्यार के लिए धन्यवाद। मैं पिछली रात Jeypore orissa से रात में कंसर्ट पूरा करने के बाद लौट रहा था। लेकिन यहां से मुझे सीख मिली है कि अगर एलर्जी हो तो कभी चांस नहीं लेना चाहिए। मेरे केस में सी फूड। अगर नानावटी अस्पताल पास में न होता तो मेरा ट्रेकिया सूज जाता और समस्या बढ़ जाती। सभी के लिए हैप्पी और हेल्दी लाइफ।
View this post on Instagram
यह भी पढ़ें: करण जौहर के Twins का आज है जन्मदिन, नेहा धूपिया ने खूबसूरत मैसेज के साथ दी बधाई
सोनू निगम पिछले कुछ दिनों से अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहे हैं। सोनू की तस्वीरें जो अस्पताल से उन्होंने खुद शेयर की हैं वो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
