यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 07, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
करण जौहर के Twins के जन्मदिन पर नेहा धूपिया ने खूबसूरत मैसेज के साथ दी बधाई
करण ने अपने बच्चों का नाम यश और रुही (Roohi) रखा था। ये नाम उनके माता-पिता के नाम ही हैं। ...और पढ़ें

मुंबई। करण जौहर 7 फरवरी 2017 दो साल पहले सरोगेसी के माध्यम से ट्विंस बच्चों के पिता बने थे। करण के बच्चों के नाम यश और रुही है जिनका दूसरा जन्मदिन गुरुवार को था। और इस खास मौके पर यश और रुही को खूब बधाई मिली।
दरअसल, नेहा धूपिया ने हाल ही में एक पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस पोस्ट में वे यश और रूही को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखती है कि, हैप्पी बर्थडे माय डियरेस रुही और यश। मुझे आज भी याद है जब मैं पहली बार आप दोनों से मिली थी। मैं आपके बर्थडे सेलिब्रेशन में शामिल तो नहीं हो सकूंगी लेकिन वादा है जल्द हम मिलेंगे। मेहरधूपियाबेदी। इस प्रकार नेहा धूपिया ने करण के दोनों बच्चों को बधाई दी है जिसमें उन्होंने अपनी बेटी मेहर का भी जिक्र किया है। नेहा ने एक खूबसूरत तस्वीर साझा की है जिसमें वे करण जौहर और उनके बच्चों के साथ नजर आ रही हैं। इसमें नेहा के पति अंगद बेदी और उनकी बेटी मेहर को करण की मां के साथ देखा जा सकता है।

आपको बता दें कि, करण ने अपने बच्चों का नाम यश और रुही (Roohi) रखा था। ये नाम उनके माता-पिता के नाम ही हैं। दरअसल, करण के पिता का नाम यश और मां का नाम हीरू (Hiroo) है।
View this post on Instagram
यह भी पढ़ें: पहली बार श्रीदेवी को अमिताभ बच्चन ले गए थे कंसर्ट में, आमिर और सलमान भी थे साथ
बता दें कि, हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा नेहा धूपिया और अभिनेता अंगद बेदी के घर पिछले साल 18 नवंबर को नन्हीं परी आई थी। इसकी पहली झलक भी मां नेहा धूपिया द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर की गई थी। साथ में खास तौर पर इस नन्हीं मेहमान का नाम भी सबको बताया था। मेहर धूपिया बेदी। नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने अपनी बेटी का नाम मेहर रखा है।
फिल्म इंडस्ट्री में नन्हें मेहमान का आगमन हाल ही में फिल्ममेकर और टीवी क्वीन एकता कपूर के यहां हुआ। सरोगेसी के माध्यम से एकता कपूर मां बनी और उन्होंने इस फीलिंग को लेकर खुशी जाहिर की थी। पहली पोस्ट में एकता कपूर ने अपने बेटे का नाम सबको बताया था। एकता ने अपने बेटे का नाम रवि कपूर (Ravie) रखा है। यह नाम एकता कपूर के पिता जीतेंद्र का असली नाम है।
