Sonu Nigam का नया पंजाबी सॉन्ग रिलीज, Akasa ने किया रैप
सोनू निगम का कहना है कि कित्थे जावे गाने में एक अलग स्वर है। वे इस गाने में कुछ अलग करने की कोशिश कर रहे थे।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वे अपने किसी बयान को लेकर नहीं बल्कि अपने नए गीत को लेकर चर्चा में हैं। सोनी म्यूजिक कंपनी के नए एलबम नैना के गीत कित्थे जावे को सोनू निगम ने आवाज दी है।
सोनू निगम का नया गाना 'कित्थे जावे' दर्शक सुन सकते हैं जो कि नैना एलबम का गाना है। खास बात यह है कि गायिका अकासा ने इस गाने पर रैप किया है। यह गाना रिलीज कर दिया गया है। दरअसल इस एलबम के पहले गाने 'तेरे दो नैना' को काफी पसंद किया गया है। इस गीत को गौरव-रोशिन ने अपनी आवाज दी है।
इस बारे में सोनू निगम का कहना है कि 'कित्थे जावे' गाने में एक अलग स्वर है। वे इस गाने में कुछ अलग करने की कोशिश कर रहे थे। सोनू ने अकासा की तारीफ करते हुए कहा कि यह अलग तरह की नई महिला की आवाज है। सोनू निगम ने गौरव-रोशिन की भी जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि उनके साथ काम करने में उन्हें बेहद खुशी हुई। वहीं, अकासा ने बताया कि सोनू निगम के साथ काम करना सपने का साकार होने जैसा है।
यह भी पढ़ें: Bollywood सितारे भी सदमे में, ढाई साल की बच्ची की निर्मम हत्या पर फूटा गुस्सा, अपराधी को कड़ी सजा देने की मांग
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप